Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

स्पैशल डीजीपी आर्मड पुलिस इकबाल प्रीत सिंह सहोता हुए सेवामुक्त

पीएपी में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी को दी गई विदाई

Iqbal Preet Singh Sahota, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

राज्य सशस्त्र पुलिस जालंधर के स्पैशल डायरैक्टर जनरल पुलिस आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता 60 साल की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए, उनके सम्मान में पीएपी परिसर में विदाई परेड का आयोजन किया गया, जिससे स्पैशल डीजीपी ने सलामी ली। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने अपने करियर के दौरान एसीपी से लेकर डीजीपी रैंक तक विभिन्न पदों पर सेवाएं निभाई। 

एमए राजनीति शास्त्र करने और आईपीएस बनने के बाद  इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने होशियारपुर, तरनतारन, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर देहाती और बरनाला में एसएसपी के तौर पर सेवाएं निभाई और प्रथम आईआरबी के कमांडेंट बने रहने के साथ पटियाला फिरोजपुर और बार्डर रेंज में बतौर डीआईजी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई।

 स्पैशल डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त सहोता ने एसएसपी व डीआईजी रहते जनहितैषी नीतियों के विकास के साथ-साथ अपराध पर लगाम लगाने के लिए अहम कदम उठाए। उन्होंने पुलिस के कामकाज में और सुधार लाने के लिए कई पहलों को लागू किया। सहोता ने पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग, कमांडो ट्रेनिंग सेंटर बहादुरगढ़, लोकपाल पंजाब, बार्डर रेंज अमृतसर और पंजाब पुलिस मुख्यालय में आईजी के रूप में भी काम किया। 

इसके अलावा वह एडीजीपी पुलिस प्रोविजनल एंड मॉडरेशन पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, एडीजीपी, आईवीसी और ह्यूमन राइट्स, एडीजीपी एडमिन, एडीजीपी जेल, रेलवे विभाग और स्पेशल डीजीपी सशस्त्र पुलिस के पद पर तैनात रहे। इस अवसर पर इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने अपने जीवन और सेवा के अनुभव भी सांझा किए।

अलग-अलग पदों पर रहते विशिष्ट सेवाओं के लिए इकबाल प्रीत सिंह सहोता को बहादुरी पुलिस मैडल , कैथिन सेवा मैडल, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मैडल से भी सम्मानित किया गया। 31 अगस्त को उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर स्पैशल डीजीपी पीएपी प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट मनदीप सिंह की अगवाई में परेड ने सलामी दी। परेड के दौरान एडीजीपी (एचआरडी) शशि प्रभा द्विवेदी, एडीजीपी मानवाधिकार आयोग एन.के.अरोड़ा, एडीजीपी तकनीकी सेवाएं राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, रिटायर्ड डीजीपी एम.एस. भुल्लर, सेवानिवृत्त डीजीपी राजन गुप्ता, सेवानिवृत्त आईजीपी के.एल.लेखी, सेवानिवृत्त आईजीपी अमर सिंह चाहल, सेवानिवृत्त आईपीएस दविंदर सिंह गरचा के अलावा विभिन्न बटालियनों के कमांडेंट और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Iqbal Preet Singh Sahota , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD