Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राम राज्य की आधारशिला को मजबूत करने की प्रथम भूमि है कर्नाटक : Yogi Adityanath

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Uttar Pradesh Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बेंगलुरु में श्री धर्मस्थल मंजूनाथेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस क्षेमवन (यूनिट) का उद्घाटन किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्नाटक को संकट का साथी बताया। कहा कि प्रभु श्रीराम जब कर्नाटक के वनों में सहयोग के लिए भटक रहे थे तो बजरंगबली मारुतिनंदन हनुमान जी उनकी सहायता के लिए आगे आए थे। 

हनुमान जी की सहायता से उस समय जो मजबूत सेतु बंध का निर्माण हुआ था, वह भारत में रामराज्य की स्थापना का आधार बना। राम राज्य आधारशिला को मजबूत करने की प्रथम भूमि कर्नाटक है। सीएम योगी ने भगवान श्री मंजूनाथ परंपरा को नाथ सम्प्रदाय से जोड़ते हुए कहा कि यह मंजूनाथम गोरक्षम की परंपरा को बढ़ाता है। 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का बहुत घनिष्ठ सम्बंध है। कर्नाटक की परम्परा में नाथ सम्प्रदाय की शैव परम्परा सु²ढ़ आध्यात्मिक भाव के साथ एक दूसरे को जोड़ते हैं। सीएम योगी ने कहा कि वीरेंद्र हेगड़े धर्माधिकारी के रूप में भारत की ट्रेडिशनल मेडिसिन को योग और नेचुरोपैथी के माध्यम से दशकों पूर्व से शांति, सौम्य और अब बेंगलुरु में क्षेमवन के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।

योगी ने कहा कि बेंगलुरु को आईटी और बायोटेक्नोलॉजी का हब माना जाता है। अब यह तेजी के साथ ट्रेडिशनल मेडिसिन के हब के रूप में दुनिया का मार्गदर्शन करता दिखाई दे रहा है। खासतौर पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन यूएस डॉलर बनाने की ओर अग्रसर हैं, तब हमें अपनी कार्यपद्धति में टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ते हुए प्रोफेशनलिज्म लाना होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी के अभियान का हिस्सा बनने के लिए सरकार और पब्लिक को साथ मिलकर प्रयास करना होगा। सभी सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और अन्य संस्थान जब इस अभियान के साथ जुड़ेंगे तो इसके परिणाम उसी रूप में आते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभारने के लिए संकल्पित हैं। 

इसे देखते हुए देश में धर्मस्थलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके लिए ही विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री ने मैसूर में आकर योग दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय बना रहे हैं। कर्नाटक के जिन छात्रों ने नेचुरोपैथी में डिग्री ली है, उन्हें अगर यहां कार्य करने में कोई परेशानी आती है तो हम उनसे प्रतिवेदन लेंगे। 

उन्हें वही सम्मान उत्तर प्रदेश में भी मिलेगा, जो कर्नाटक में मिलता है। सीएम योगी गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं। नाथ संप्रदाय के अनुयायी यहां के महंत को भगवान का दर्जा देते हैं। कर्नाटक में इस संप्रदाय की जड़ें बहुत गहरी फैली हुई हैं। 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नाथ संप्रदाय के लोगों को भाजपा के खेमे में लाने की जिम्मेदारी योगी को सौंपी गई थी। 

उन्होंने ताबड़तोड़ 25 रैलियां और 6 रोड शो किए थे। मुख्यमंत्री योगी ने कुल 33 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था, जिनमें से अधिकतर पर भाजपा को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में भाजपा और सहयोगी दल को 122 सीटें प्राप्त हुईं थी, उसमें 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Uttar Pradesh Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD