Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्राकृतिक खेती से जुड़े एक लाख 71 हजार किसान : वीरेंद्र कंवर

काउ सेंचुरी के माध्यम से 20 हजार मवेशियों का किया संरक्षण

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना शुरू की जिसे 1 लाख 71 हज़ार से अधिक किसान अपना चुके हैं। सरकार ने इस पर 58 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए हैं। 

वीरवार को खुंडियां में विकास खंड कार्यालय भवन का शुभारंभ तथा 35 लाख से निर्मित होने वाले मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिला रखने   के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ने कहा कि सभी पंचायतों में कामकाज के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद्, पंचायत समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य तथा ग्र्राम पंचायत प्रधान व उप-प्रधान के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की गई है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गौवंश की संरक्षण की दिशा में सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। प्रदेश भर में गौ सेंचुरी के माध्यम से करीब बीस हजार मवेशियों को संरक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के कंगैहण में हाल ही में एक करोड़ साठ लाख की लागत से काउ सेंचुरी का शुभारंभ किया गया है इसी तरह से लुथान, नागणी में भी गौवंश के संरक्षण के लिए काउ सेंचुरी का प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ सदनों को प्रति गाय 500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है ताकि उनके लिए चारे की उचित व्यवस्था की जा सके।

उन्होंने राज्य के लोगों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि मवेशियों को बेसहारा नही छोड़ें और यदि कोई मवेशियों को सड़क पर घूमते हुए देखता है, तो उसे गौ अभ्यारण्यों और गौ सदनों में भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की सुविधा के लिए हमारी सरकार ने नए पशु चिकित्सालय और पशु औषधालय खोले हैं।

इस अवसर पर विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि खुंडियां में विकास खंड कार्यालय खुलने से ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों को भी गति मिलेगी तथा पंचायत प्रतिनिधियों को भी कामकाज निपटाने में बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, डिप्टी डायरेक्टर कृषि राहुल कटोच, विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान, ओबीसी आयोग के चेयरमैन रामलोक धनोटिया, मंडलाध्यक्ष मान सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD