Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रौद्योगिकी बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए : Om Birla

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Aug 2022

Last updated on: Aug 31, 2022, 00:00 IST

भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सूरीनाम की नेशनल असेंबली के सदस्यों को संबोधित किया। बिरला लोक सभा के पहले अध्यक्ष हैं जिन्होंने सूरीनाम की नेशनल असेंबली को संबोधित किया है। बिरला ने सूरीनाम की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष मारिनस बी से मुलाकात भी की। 

वहीं लोक सभा सचिवालय और सूरीनाम गणराज्य की नेशनल असेंबली के बीच सूचना के आदान-प्रदान और संसदीय अभिलेखागार, संसदीय दस्तावेजों आदि तक बेहतर पहुंच के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान लोक सभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि, इस समझौता ज्ञापन से भारत और सूरीनाम और दोनों देशों की संसदों के बीच घनिष्ठ संबंधों को प्रोत्साहित करने तथा दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को और मजबूत करने के लिए संसदीय साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही सामान के मानकीकरण, अंकन और गुणवत्ता प्रमाणन के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और सूरीनाम मानक ब्यूरो के बीच एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, इससे सूरीनाम में गुणवत्ता आश्वासन और उपभोक्ता सशक्तिकरण में मदद मिलेगा। इस दौरान बिरला ने कहा कि, संसद लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है और लोगों के जीवन में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाने में अग्रणी भूमिका निभाती है। 

भारत की संसद में जनकल्याण से संबंधित मुद्दों पर वाद-विवाद और चर्चा को प्रोत्साहित किया जाता है। दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सदस्यों के बीच रचनात्मक वाद-विवाद और चर्चाओं से ही प्रभावी कानून बनते हैं। बिरला ने भारत और सूरीनाम के बीच ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि, दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं। यदि भारत और सूरीनाम मिलकर काम करें, तो वे दुनिया में लोकतंत्र को एक नई दिशा दे सकते हैं।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD