Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

विद्यार्थियों को स्कूली और पाठ्यक्रम की शिक्षा के साथ-साथ आज संस्कारों और मूल्यों की शिक्षा देना भी अति आवश्यक : सरवीण चौधरी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनेई के वार्षिक पारितोषिक वितरण में की शिरकत\

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

विद्यार्थियों को स्कूली और पाठ्यक्रम की शिक्षा के साथ-साथ आज संस्कारों और मूल्यों की शिक्षा देना भी अति आवश्यक है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनेई के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर कार्य करें। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। 

उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिए ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे खुद नशे से दूर रहते हुए इसकी बुराइयों को लेकर अपने आसपास के हर व्यक्ति को जागरूक करने का प्रयास करें। 

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या न केवल एक व्यक्ति को कमजोर करती है, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को नष्ट करती है।

सरवीण ने कहा कि आज समय कौशल विकास और डिजिटाइजेशन का है, इस हेतु स्कूल विद्यार्थियों के कौशल विकास की दिशा में विशेष ध्यान दें। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरवीण ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और स्कूल में शिक्षा और खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार भेंट किए। 

इसके अतिरिक्त सरवीण ने सांस्कृति कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनई में  8 हज़ार रूपये की राशि भेंट की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि 228 लाख रुपये से पण्दु बल्वा पुल का निर्माण  पर व्यय किये जा रहे हैं ।  हरनेरा से झूलांन सड़क पर 22 लाख रूपये व्यय किये गए है।  

ठेहड़ा  से परगोड़ सड़क पर 286 लाख, हारचकिया से धार खुर्द पर 166 लाख, हारचकिया से थाना सड़क पर 76 लाख , हारचकिया से ठेहड़ की सड़क पर 114 लाख , थाना  से धार खास सड़क पर 231 लाख, भृपलाहड़ से जोल सड़क पर 91.60 लाख  व मनई से भन्द्रेडा वाया मावा सड़क  निर्माण पर 342 . 30  लाख रुपये व्यय किये गए है ।

सरवीण ने बताया कि   नाबार्ड के अंतर्गत पेयजल योजना हारचकिया लपियाना के  सुधारीकरण व विस्तारीकरण पर 157' 95 रुपए व्यय जा रहे हैं इसमें झिकली ठेहड़, जुगेड , हार चकिया ,लपियाना  खास ,मकरेर  चकबन धार व गुब्बर  8 गांव में लाभान्वित होंगे। जिसका लगभग 90% काम हो चुका है ।एशियन डेवलपमेंट बैंक के अंतर्गत 507 .37 लाख  से लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं का सुधारीकरण  व इस योजना के अंतर्गत 250 नल लगा दिए गए हैँ  बाकी लगाने का काम  चला है । 

एशियन डेवेलपमेंट बैंक के अन्तर्गते नोशहरा , मनेई , परगोड़ और बंडी रछियालु में विभिन्न पेयजल योजनाओं का सुधारीकरण पर 3190. 34  लाख रूप  व्यय होंगे  जिसमे 27 गांव लाभान्वित होंगे । सरवीण ने कहा कि मनई स्कूल में 4 कमरे बनाने के लिए सरकार  द्वारा  46 लाख रुपये  स्वीकृत किये गए हैं जिसमें पहली किश्त  5 लाख रुपये  की अदायगी कर दी गयी है । इसके उपरांत सरवीण ने लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।   

इस अवसर पर एस डी ओ जल शक्ति अजय कुमार ,  शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार , प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनेई यशवंत सिंह , जेई लोनिव विकास चोपड़ा,  प्रधान भृपलाहड़ हरनाम सिंह ,  उप प्रधन मनई  बीरेंद्र सिंह , विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधी, विभिन्न विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे, बच्चों के अभिवावक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD