Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिलाई में की ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता

शिलाई के प्रसिद्ध गुग्गा नवमी मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh,Sukh Ram Chaudhary, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरमौर , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रगतिशील राज्य बनाने में हर प्रदेशवासी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आने के बाद राज्य ने अपनी 75 साल की यात्रा के दौरान कई मुकाम हासिल किए हैं।मुख्यमंत्री आज सिरमौर जिले के शिलाई में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रगतिशील राज्य बनाने में लोगों के योगदान के प्रति धन्यवाद देने के लिए सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के समय केवल चंबा, महासू, सिरमौर और मंडी सहित कुल चार जिले ही थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की स्थापना में सिरमौर के सपूत डॉ. यशवंत सिंह परमार ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि गरीब लोगों के दर्द और मुश्किलों को समझते हुए प्रदेश सरकार ने पौने पांच वर्षों के दौरान अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी प्रदेश के शेष पात्र लोगों को स्वास्थ्य कवर प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की है।

केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना से शेष अन्य महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की, जिसके माध्यम से अभी तक 3.34 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी की सुविधा भी प्रदान की है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जब भी वह शिलाई आते हैं, तो उन्हें अपने गृह क्षेत्र सराज की याद आ जाती है, क्योंकि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक संरचना एक समान ही है। शिलाई क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने सदैव प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई और शिमला के बीच बेहतर सड़क सम्पर्क स्थापित करने के लिए 1350 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), खण्ड विकास अधिकारी, पुलिस उप-अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विद्युत मण्डल और जल शक्ति मण्डल कार्यालय खोले गए हैं। क्षेत्रवासियों को घरद्वार के निकट बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहां विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाटी समुदाय की मांगों को राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के समक्ष रखा है और इन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा।जय राम ठाकुर ने क्षेत्र में मनाए जाने वाले गुगा नवमी मेला को जिला स्तरीय दर्जा प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूवर्क विचार करेगी। 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने राज्य में विकास की गति तीव्र करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिरमौर जिला के लोगों की उचित मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं।सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में सिरमौर का चहुंमुखी विकास हुआ है। 

उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय की मांग हर स्तर पर उठाई जा रही है और शीघ्र ही इस बारे में क्षेत्र के लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदैव ही बिना किसी विलम्ब के क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों को पूरा किया है, जिसके लिए शिलाई के लोग मुख्यमंत्री के ऋणी हैं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को टोपी, लोइया, डांगरा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।मंडलाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, उपमंडलाधिकारी (ना.) शिलाई सुरेश सिंघा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sukh Ram Chaudhary , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD