Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने केन्द्र सरकार से चम्बा जिला में ई.एस.आई सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा आंध्र प्रदेश के तिरूपति में आयोजित सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों एवं श्रम सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में केन्द्र सरकार से जिला चम्बा में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला चम्बा में जल विद्युत परियोजनाओं में काफी संख्या में कामगार कार्यरत हैं। जिला चम्बा में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सुविधा न होने के कारण कामगारों को इस योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा के औषधालयों में एक्स-रे सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

उन्होंने संसारपुर टैरेस, टाहलीवाल, मैहतपुर, गोंदपुर, बद्दी तथा बरोटीवाला क्षेत्रों में यह सुविधा प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने का आग्रह किया।बिक्रम सिंह ने बद्दी स्थित 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल में मल्टी सुपर स्पेशयलिटी सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

उन्होंने प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों व औषधालयों में हिम केयर योजना की सुविधा को भी शामिल करने तथा औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में ई.एस.आई. अस्पताल खोलने का भी आग्रह किया। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD