Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'Liger' तेलुगु राज्यों में पास, लेकिन हिंदी बाजार में फेल

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Liger, Liger Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच, 'लाइगर' के निर्माताओं ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म ने सभी भाषाओं में पहले दिन दुनिया भर में 33.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट 'भूल भुलैया 2' के ओपनिंग-डे कलेक्शन से बड़ा हो सकता है। 

हालांकि ट्रेड न्यूज साइट्स अपने आंकड़ों को लेकर सतर्क हैं। बॉलीवुडमूवीरिव्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया भर में 'लाइगर' ने पहले दिन 28.1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें अमेरिका से 3.63 करोड़ रुपये शामिल हैं और इसमें भारत की हिस्सेदारी 19 करोड़ रुपये है। 

यह, फिर फिर भी 'सम्राट पृथ्वीराज', 'शमशेरा', 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' के पहले दिन की तुलना में अधिक है, लेकिन उपलब्ध आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि 'लाइगर' ने केवल दो तेलुगु भाषी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

और फिर भी, यह 'आरआरआर', 'केजीएफ 2', महेश बाबू की 'एसवीपी', 'राधे श्याम', 'आचार्य' और 'एफ3' के बाद इस साल एक तेलुगु फिल्म (एकल भाषा या डब) के लिए सातवीं सबसे बड़ी ओपनिंग है। यह साफ है कि एक दक्षिण भारतीय स्टार को बॉलीवुड फिल्म में लेने और फिर यह उम्मीद करना कि यह बॉक्स-ऑफिस संकट को समाप्त कर देगा, ठीक नहीं है। 

ऐसा लग नहीं रहा है कि लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी, 'लाइगर' पूरा पैसा वसूल कर पाएगी। इस सप्ताह कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होने और आगे गणेश चतुर्थी की छुट्टी (बुधवार) के साथ, 'लाइगर' टीम को विश्वास है कि वह पहले दो हफ्तों में फिल्म की लागत वसूल कर लेगी। यह देखना अभी बाकी है।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Liger , Liger Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD