Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हर पात्र व्यक्ति को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ : Govind Singh Thakur

Govind Singh Thakur, Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा प्रगतिशील हिमाचल- स्थापना के 75 वर्ष समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं के लिये बनाई गई अनेकों योजनाओं से उनका समाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित हुआ है। 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल को विकास के शिखर पर पहुंचाया है। महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया छूट, बिजली 125 यूनिट तक मुफ़्त, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी मुफ़्त जैसी योजनाओं से आम आदमी को सीधे तौर पर लाभ मिला है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई एक ऐसा व्यक्ति नहीं जिसे सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो।गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू से मनाली के लिये रिकार्ड समय में खूबसूरत सड़क बनाकर दी जिससे स्थानीय लोगांे व सैलानियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा जिला में रीवर राफिटंग, पैरा ग्लाईडिंग, स्कीइंग जैसी अनेक साहसी गतिविधियां की जा रही है प्रदेश सरकार इन्हें बढ़ावा दे रही है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मिल रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि लग घाटी को नई राहें, नई मंजिलें में विकसित किया जा रहा है। इसपर 66.50 करोड की राशि व्यय की जाएगी। दियार घाटी को भी नई राहें नई मंजिलें में शामिल किया गया है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। जरी को उप तहसील और भुंतर को बीडीओ कायार्लय देकर जनता की मांग को पूरा किया।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचनी चाहिए ताकि लोग इनका समुचित लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार सरकार नहीं, बल्कि रिवाज बदलेगी और भाजपा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड राज्यों की तर्ज पर पुनः सत्ता में लाएगी।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD