Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Enforcement Directorate ने पात्रा चॉल मामले में गवाह स्वप्ना पाटकर को किया तलब

Enforcement Directorate, ED, ED Summons, Swapna Patkar, Patra Chawl Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2022

Last updated on: Aug 23, 2022, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल घोटाला मामले की गवाह स्वप्ना पाटकर को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया। शिवसेना सांसद संजय राउत, जिन्हें हाल ही में केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। 

ईडी ने उनकी पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ की। इससे पहले ईडी ने डीएचएफएल यस बैंक मामले में पुणे के व्यवसायी अविनाश भोसले को हिरासत में लिया था। सूत्रों ने दावा किया कि वे राउत से इस मामले में भी पूछताछ करना चाहते हैं। 

सूत्रों ने कहा कि पात्रा चॉल मामले का संबंध डीएचएफएल मामले से भी है। जमीन घोटाले के मामले में जांच एजेंसी ने अप्रैल में राउत की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने राउत के सहयोगी प्रवीण राउत की 9 करोड़ रुपये की संपत्ति और वर्षा राउत की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। 

प्रवीण के पास अलीबाग में आठ पार्सल जमीन और वर्षा राउत के नाम पर पंजीकृत एक फ्लैट था, जिसे कुर्क किया गया। ईडी ने इस मामले में प्रवीण को गिरफ्तार किया है। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, हमने मामले में एचडीआईएल के प्रवीण, सारंग वधावन, राकेश वधावन और गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन समेत अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। 

जांच के दौरान, ईडी को पता चला कि प्रवीण ने वर्षा को कथित तौर पर 55 लाख रुपये का भुगतान किया था। यह भुगतान प्रवीण की पत्नी के बैंक खाते से किया गया। ईडी ने इस पैसे को अवैध आय करार दिया है। साथ ही आरोप लगाया कि संजय राउत की यात्रा का खर्च प्रवीण ने वहन किया था, जिसमें उनके होटल में ठहरने और हवाई टिकट शामिल थे।

 

 

Tags: Enforcement Directorate , ED , ED Summons , Swapna Patkar , Patra Chawl Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD