Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के कार्य में तेजी लाएं अधिकारी: संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ-साथ समूह वोटरों को भी अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्य के लिए घर-घर जा रहे बूथ लैवल अधिकारियों को अपना पूर्ण सहयोग दें। 

वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक के दौरान अलग- अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पहले से रजिस्टर्ड वोटर, हैल्पलाइन एप एन.वी.एस.पी व फार्म 6-बी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पहले भरे जाने वाले फार्मों( फार्म नंबर 6,7 व 8) में तब्दिलियां की गई हैं।उन्होंने बताया कि फार्म नंबर 6 नई  वोटर बनाते समय , फार्म 6-बी( जिस में आधार कार्ड की जानकारी है) भी भरा जाना है। वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 में वोट काटने का कारण स्पष्ट करना होगा। 

इसी तरह फार्म नंबर 8 में किसी किस्म का संशोधन करवाने या अपनी वोट तब्दील करवाने, डुप्लीकेट वोटर कार्ड जारी करवाने के लिए भरा जाना है, जिसमें पहले भरे जाने वाले फार्म 8-ए व 001 को खत्म कर दिया गया है।पी.डब्लयू.डी. वोटर को वोटर सूचि में मार्क करने के लिए भी अब फार्म नंबर 8 ही भरा जाएगा।

मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने उन्हें पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए कहा। उन्होंने रेवेन्यू विभाग से संबंधित कोर्ट केसों के अलावा अन्य विषयों पर जानकारी भी हासिल की।उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, वन स्टाप सैंटर, चाइल्ड प्रोटैक्शन यूनिट आदि योजनाओं का भी जायजा लिया।

 इसके अलावा उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान, मिड डे मील, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग संबंधी भी जानकारी हासिल की।इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम. मुकेरियां श्री कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री प्रीतइंदर सिंह बैंस के अलावा अन्य विभागों के प्रमुख भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD