Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा देश में विकास और समृद्धि का नया अध्याय : जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश ने हर क्षेत्र में की अभूतपूर्व तरक्कीः जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sirmaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नाहन , 20 Aug 2022

Last updated on: Aug 20, 2022, 00:00 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश में विकास और समृद्धि का एक नया अध्याय लिखा गया है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आज नाहन के चौगान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृतकाल के दौरान भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के लिए पांच संकल्प तय किए हैं। 

प्रत्येक देशवासी को इन संकल्पों का अनुसरण करना चाहिए। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। देशवासियों के सक्रिय सहयोग से ही भारत वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर होगा। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें हिमाचल और केंद्र दोनों सरकारों में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व संभालने का सुअवसर मिला था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार भारत ने नौ माह के भीतर ही दो-दो कोरोना रोधी वैक्सीन तैयार कीं, वह पूरे विश्व में बदलते भारत की एक बहुत बड़ी मिसाल है। 

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देशवासियों को 200 करोड़ से अधिक मुफ्त टीके उपलब्ध कराने के साथ-साथ दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भारत ने वैक्सीन मुहैया करवाई। इनमें से 20 से अधिक देशों को मुफ्त टीके उपलब्ध करवाए गए। हिमाचल के सभी लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक देने में देश का पहला राज्य बनने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व के कारण यह संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अपने क्षेत्र, राज्य और देश को सही दिशा की ओर ले जाने तथा चहुमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए सही और गलत नेतृत्व के बीच अंतर को समझने का प्रयास करें। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 9वें वित्त आयोग ने हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा समाप्त कर दिया था। 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल को दिए गए विशेष औद्योगिक पैकेज को भी केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया था। अब हिमाचल के लिए विकासात्मक परियोजनाओं में केंद्र-राज्य के 90ः10 के अनुपात को बहाल करके नरेन्द्र मोदी ने बहुत बड़ी सौगात दी है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना और प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना दूरदराज क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हुई है। 

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करके और इससे छूटे लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू करके बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार का कार्यकाल देश के इतिहास में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के काले दौर के रूप में याद किया जाएगा। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 8 वर्षों के कार्यकाल के दौरान देश का अभूतपूर्व विकास और भ्रष्टाचारमुक्त शासन सुनिश्चित किया है। 

इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए विधायक डॉ. राजीव बिंदल की प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की सराहना भी की।जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सिरमौर जिला 10वें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी से सम्बन्धित एक पवित्र भूमि है और यह माता श्री रेणुकाजी और उनके पुत्र भगवान परशुराम जी की भी तपोस्थली है। 

उन्होंने इस अवसर पर नाहन शहर से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों के सिरमौर जिला और नाहन शहर में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश तभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है, जब देश का प्रत्येक राज्य समृद्ध बने।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपने पुराने गौरव को फिर से हासिल कर रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। 

उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से देशभक्ति की भावना जागृत करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान वह सात बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का कार्यक्रम शिमला के रिज पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पूरे देश को संबोधित किया और इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के 17 लाख से अधिक लोगों ने देखा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माता और राज्य के पहले मुख्यमंत्री डा. वाई.एस. परमार सिरमौर जिला के रहने वाले थे और उन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रखने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों ने हिमाचल के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में राज्य के मेहनती और ईमानदार लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 75 वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं, जबकि आज राज्य में 39,500 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कों का जाल बिछा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत थी, जबकि आज राज्य में साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक है। 

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक डा. राजीव बिंदल भी अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति की परंपरा को तोड़ा है और अब वह राज्य में फिर से सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने गरीबों और कमजोर वर्ग के लिए एक भी कल्याणकारी योजना शुरू नहीं की थी, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत विपक्ष लोक लुभावने वायदे कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहा है। 

उन्होंने राज्य में भाजपा की जीत फिर से सुनिश्चित कर पुरानी परंपरा को तोड़ने के लिए लोगों से पूरा समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया।इसके उपरांत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने नाहन में निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल भवन का दौरा किया और अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी योजना का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में द्वितीय विश्वयुद्ध के योद्धा पी.एल. सबलोक की 100वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का भी दौरा किया।सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिनके केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल के दौरान देश के लगभग 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के लिए जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के कारण ही 7000 करोड़ रुपये की रेणुकाजी बांध परियोजना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता के पूरे समर्थन से भाजपा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आकर राज्य में मिशन रिपीट सुनिश्चित करेगी।

नाहन के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज प्रदेश का एक नेता देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के कार्यकाल के दौरान सिरमौर जिला में आईआईएम और मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 300 बिस्तर क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज न केवल राज्य के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

सिरमौर जिला के भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और नाहन मण्डल भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, प्रदेश विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कनियाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sirmaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD