Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 3.34 लाख परिवार लाभान्वित : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Grihini Suvidha Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 18 Aug 2022

Last updated on: Aug 18, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 3.34 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिस पर 131 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर कांगड़ा जिले के फतेहपुर में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि अब प्रदेश के हर घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है और यह देश का पहला चूल्हा धुआंमुक्त राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना की लाभार्थियों को दो अतिरिक्त सिलेंडर भी निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था करके लोगों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल और यहां के लोगों से विशेष लगाव है और पौने पांच वर्षों के दौरान सात बार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है। विपक्ष पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की उदार वित्तीय मदद के कारण हिमाचल प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष राज्य का दर्जा बहाल करते हुए हिमाचल प्रदेश को न केवल सभी केंद्रीय योजनाओं में 90 :10 के अनुपात में वित्त पोषण की व्यवस्था की है, बल्कि 800 करोड़ रुपये की विशेष मदद का भी प्रावधान किया है। 

मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य बलदेव ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राजा-का-तलाब और रे में नई उप तहसीलें खोलने तथा रैहन में राजकीय कन्या बहुतकनीकी संस्थान के निर्माण के लिए 41.21 करोड़ रुपये का बजट प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

विधायक अर्जुन ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष ओ.पी. चौधरी, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Grihini Suvidha Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD