Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब सरकार नेत्रहीनों की जायज़ मांगों को हमदर्दी से विचारेगी

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने नेशनल फेडरेशन ऑफ की ब्लाइंड और ब्लाइंड परसनज़ एसोसिएशन के नुमायंदों के साथ की मुलाकात

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नेत्रहीनों की जायज़ माँगों का जल्द ही हमदर्दी से विचार करके उनका हल करेगी। पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार की तरफ से नेशनल फेडरेशन आफ दी ब्लाइंड, पंजाब ब्रांच और ब्लाइंड परसनज़ एसोसिएशन के साथ मीटिंग करने बाद में यह प्रगटावा किया। स. ई. टी. ओ. ने मुख्यमंत्री के कुछ ज़रूरी व्यस्तताओं के कारण इस मीटिंग की अध्यक्षता की।

स. ई. टी. ओ. ने बताया कि नेत्रहीनों की पंजाब के अलग-अलग विभागों में बैकलॉग कोटे के अंतर्गत पड़े खाली पदों को भरने, अपंग कर्मचारियों को दिया जाता स्पेशल अलाऊंस फिर लागू करने, अलग-अलग विभागों में अंगहीनों को पदोन्नत करने, शिक्षा विभाग में काम कर रहे तबला इंस्ट्रक्टरों के ग्रेड पे पर विचार करने, नेत्रहीन खिलाड़ियों को आम खिलाड़ियों की तरह सहूलतें मुहैया करवाने, अपंग पैंशन में विस्तार करने, नेत्रहीनों के लिए चलाए जा रहे सरकारी स्कूल, जमालपुर में स्टाफ और अन्य सहूलतें बढ़ाने, अपंग लड़कियों के लिए शगुन स्कीम, मनरेगा स्कीम में आरक्षण, पंजाब के निवासी नेत्रहीनों को भर्ती के समय डोमीसाईल के आधार पर नौकरी देने, दिव्यांगजनों की भलाई के लिए कमिश्नर डिसएबिलटी की नियुक्ति करने और कई अन्य माँगों पर विचार-विमर्श किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए वचनबद्ध है और राज्य के नेत्रहीन बहनों /भाईयों का अच्छा जीवन निर्वाह करना भी पंजाब सरकार की वचनबद्धता में शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों ऐसोसीएशनों ने जो भी जायज़ माँगें राज्य सरकार से हैं, को मुख्यमंत्री, पंजाब स. भगवंत सिंह मान और सामाजिक सुरक्षा विभाग के मंत्री डॉ. बलजीत कौर के ध्यान में लाया जायेगा और इनका जल्द हल किया जायेगा।

मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास किरपा शंकर सरोज, सचिव परसोनल रजत अग्रवाल, विशेष सचिव वित्त मोहित तिवारी, डायरैक्टर सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग राज बहादर सिंह, उप सचिव मुख्यमंत्री दफ़्तर नवराज सिंह बराड़, डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास अरविन्दरपाल सिंह संधू आदि उपस्थित थे।

 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD