Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

छुट्टी के बाद 'शहजादा' के सेट पर लौटे Kartik Aaryan

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Shehzada
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

अभिनेता कार्तिक आर्यन छुट्टी खत्म कर अब फिल्म 'शहजादा' के सेट पर वापस आ गए हैं। कार्तिक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी वैनिटी वैन में शीशे के सामने बैठे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। उनके सामने एक काला कप और कुछ मेकअप उत्पाद रखे हुए हैं। 

31 वर्षीय स्टार ने तस्वीर को कैप्शन दिया, "छुट्टी खतम काम शुरू, शहजादा।"रोहित धवन द्वारा निर्देशित 'शहजादा' में कृति सैनन भी हैं। शहजादा से पहले काíतक आर्यन और कृति सेनन हिट फिल्म लुका छुपी में काम कर चुके हैं। 

यह दूसरी बार होगा जब दोनों सेलेब्स साथ में नजर आएंगे। बता दें फिल्म 'शहजादा' अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े और तब्बू अभिनीत ब्लॉकबस्टर हिट 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है। 'शहजादा' के अलावा कार्तिक के पास 'फ्रेडी' भी है। 

शशांक घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अलाया एफ भी मुख्य भूमिका में होंगी। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्तिक ने पूरा दिन भारतीय नौसेना के अधिकारियों के साथ बिताया था, सोशल मीडिया पर एक्टर ने शेयर कर ये जानकारी दी।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Shehzada

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD