Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मप्र में Ambulance न मिलने पर पिता को हाथ ठेले पर बेटा ले गया अस्पताल

Khas Khabar, Bhopal, Madhya Pradesh, Madhya Pradesh News, Ambulance Service, Ambulance Service Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिंड/भोपाल , 17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे की गाहे बागाहे पोल खुलती रहती है। नया मामला भिंड जिले का है, जहां एक बेटे को अपने पिता के उपचार के लिए अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो वह पिता को हाथ ठेले से छह किलोमीटर अस्पताल तक ले गया। 

यह तस्वीर कांग्रेस ने जारी कर सरकार पर तंज कसा है। मामला भिंड जिले के मारपुरा गांव का बताया जा रहा है। यहां के हरी नाम के व्यक्ति के पिता की मंगलवार को तबियत बिगड़ी, उसकी माली हालत अच्छी नहीं है और उसने पिता को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए फोन लगाया, मगर एंबुलेंस नहीं पहुंची। 

इसके बाद हरी अपने पिता को हाथ ठेले पर ही दबोह अस्पताल ले गया। उसके गांव से दबोह की दूरी पांच से छह किलोमीटर बताई जा रही है। हाथ ठेले पर मरीज को ले जाते हुए एक तस्वीर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट पर जारी करते हुए लिखा है, "यह है शिवराज सरकार का 18 वर्ष का विकास और स्वास्थ्य सिस्टम। 

भिंड जिले में एक मजबूर बेटे ने एंबुलेंस के लिये कई फोन लगाये, नहीं आयी तो छह किमी ठेले पर ही पिता को ले गया अस्पताल।"ज्ञात हो कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग को लेकर कई ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो विभागीय गड़बड़ियों का खुलासा करती हैं। 

अभी हाल ही में अनूपपुर की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें एंबुलेंस न मिलने पर मां के शव को उसके बेटे मोटरसाइकिल पर बांध कर 80 किलोमीटर दूर अपने गांव ले गए थे।

 

Tags: Khas Khabar , Bhopal , Madhya Pradesh , Madhya Pradesh News , Ambulance Service , Ambulance Service Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD