Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आयरलैंड के ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kevin O Brien, Kevin O Brien Retired, International Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबलिन , 16 Aug 2022

Last updated on: Aug 16, 2022, 00:00 IST

आयरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 2006 में आयरलैंड के लिए डेब्यू करते हुए ओ ब्रायन लगभग दो दशकों तक अपने करियर में एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में आयरलैंड को एसोसिएट सदस्य से टेस्ट दर्जे की स्थिति तक पहुंचाने वाले अहम खिलाड़ी साबित हुए। 

ओ ब्रायन कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड के साथ वनडे प्रारूप में आयरलैंड के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 32.68 की औसत और 5.20 की इकॉनमी दर से 114 विकेट हासिल किए। आयरलैंड के दिग्गज ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी संन्यास की घोषणा की। 

ओ ब्रायन ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें आगामी टी20 विश्व कप में खेलने के बाद संन्यास लेने की उम्मीद की थी, लेकिन अवसरों की कमी के कारण उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। ओ ब्रायन ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, "आज मैं अपने देश के लिए 16 साल और 389 मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। 

मुझे आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में अपना करियर खत्म करने की उम्मीद थी, लेकिन पिछले साल के विश्व कप के बाद से आयरिश टीम के लिए नहीं चुना गया, मुझे लगता है चयनकर्ता और प्रबंधन आगे बढ़ चुके हैं।

"उन्होंने कहा, ''मैंने आयरलैंड के लिए खेलने के हर मिनट का आनंद लिया है। मैदान पर कई दोस्त बनाए हैं और मेरे पास राष्ट्रीय टीम के साथ खेलने की बहुत सारी सुखद यादें हैं।''आयरलैंड के लिए ओ ब्रायन के पास अभी भी सबसे तेज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शतक का रिकॉर्ड है। 

2011 में बैंगलोर में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी अविश्वसनीय मैच जीतने वाली पारी भी शामिल है। बल्लेबाज ने 113 रनों की अपनी शानदार मैच विजयी पारी के दौरान 13 चौके और छह छक्के लगाए, जिससे महज 50 गेंदों में शतक पूरा किया जिसके दम पर आयरलैंड ने विशाल 328 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। 

आलराउंडर के पास सबसे बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता थी, जिसने जिम्बाब्वे के साथ 2007 क्रिकेट विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में एक महत्वपूर्ण विकेट लिया था और उसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट जॉनसन के साथ एक मुश्किल चेज का सफल पीछा किया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kevin O Brien , Kevin O Brien Retired , International Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD