Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

टेस्ट और T20 Cricket एक साथ खेले जा सकते हैं: एंड्रयू स्ट्रॉस

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Test Cricket, T20 Cricket, Andrew Strauss, England and Wales Cricket Board, ECB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस का मानना है कि दुनिया भर में बढ़ते टी20 क्रिकेट के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट भी खेला जा सकता है। लेकिन साथ ही, उन्होंने स्वीकार किया कि व्यस्त कार्यक्रम के चलते प्रारूप एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। 

वर्तमान में, स्ट्रॉस क्रिकेट समिति इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और देश में खेल के भविष्य में अपना योगदान दे रहे हैं। द डेली टेलीग्राफ ने स्ट्रॉस के हवाले से कहा, "जैसा टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड में खेला या देखा जाता है, वैसे दुनिया के अन्य देशों में नहीं होता। 

टी20 प्रारूप वह तरीका है जिससे बहुत सारे खिलाड़ी खेल से परिचित हो जाते हैं। मैं अभी भी इस बात पर कायम हूं कि टेस्ट क्रिकेट और टी20 क्रिकेट एक साथ आराम से खेला जा सकता है।"उन्होंने कहा, "लेकिन हमारे पास चुनौती है। 

व्यस्त कार्यक्रम को लेकर खिलाड़ियों की भी चुनौती बढ़ गई है।"हाल के दिनों में, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने खुद को टी20 लीग में भाग लेने के लिए न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से बाहर निकलने का निर्णय लिया। 

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका में फ्रेंचाइजी लीग के शुरू होने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर खतरा मंडराने लगा है। स्ट्रॉस ने स्वीकार किया कि इस तरह की लीग से खेल के भविष्य के बारे में अनिश्चितता बढ़ जाती है और उन्होंने इंग्लैंड को तेजी से विकसित होने की आवश्यकता पर जोर दिया है। 

स्ट्रॉस ने आगे चेतावनी दी कि दुनिया में टी20 लीगों की बढ़ती संख्या खिलाड़ियों को अपनी सुविधा के अनुसार मैच और प्रारूप चुनने का अधिक अवसर देगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Test Cricket , T20 Cricket , Andrew Strauss , England and Wales Cricket Board , ECB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD