Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किया बडा वादा पूरा : डा. इंदरबीर सिंह निज्जर

स्थानीय निकाय मंत्री ने 'राजन कॉलोनी' में शुरू किया आम आदमी क्लीनिक

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Har ghar Tiranga, 75th Independence Day, Independence Day, Independence Day of India , Independence Day 2022, 76th Independence Day 2022, Aam Aadmi Clinics, Mohalla Clinics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर स्थानीय राजन कॉलोनी में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि पंजाब में इन क्लीनिकों के खुलने से आम आदमी पार्टी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लोगों से किया बड़ा वादा पूरा हो गया है। 

आम आदमी क्लीनिक के उद्घाटन के दौरान डा. निज्जर ने भी मौजूद डॉक्टरों की टीम से अपना चेकअप करवाया। जालंधर पश्चिम विधायक शीतल अंगुराल और डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह सहित आम आदमी क्लीनिक का निरीक्षण करते हुए डा निज्जर ने जालंधर जिले में शुरू हुए क्लीनिक, स्टाफ और स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी सिविल सर्जन रमन शर्मा से भी बात की। 

डा निज्जर ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर राज्य सरकार पहले चरण में 75 आम आदमी क्लीनिक खोल रही है, जिनमें से 6 जालंधर जिले में शुरू हो रहे है। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध है और टैस्ट की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के खुलने से आम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी और अस्पतालों पर मरीजों का बोझ कम होगा।स्टाफ की तैनाती के बारे जानकारी देते हुए डा निज्जर ने कहा कि इन क्लीनिकों के लिए एक चिकित्सा अधिकारी के अलावा फार्मासिस्ट, क्लीनिकल सहायक और अटैंडट सहित चार अधिकारियों और कर्मचारियों का स्टाफ लगाया गया है और 41 तरह के डाक्टरी टैस्ट नि:शुल्क किए जाएंगे । 

मंत्री ने कहा कि ये क्लीनिक गर्मियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और सर्दियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बीमारियों की जांच और विभिन्न क्लीनिकल टैस्टों सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे केवल गंभीर बीमारी वाले मरीजों को ही अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।

डा निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा है, जिस पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उठाया गया यह कदम स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी और राजविंदर कौर भी मौजूद थे।

कबीर विहार में विधायक शीतल अंगुराल और रसूलपुर और फरवाला में विधायक इंद्रजीत कौर मान द्वारा आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन:

जालंधर पश्चिम विधायक शीतल अंगुराल ने स्थानीय कबीर विहार में आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन किया, जबकि नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान ने गांव रसूलपुर और फरवाला में आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। इसके अलावा एसडीएम जालंधर-2 बलबीर राज सिंह ने अलावलपुर में और नायब तहसीलदार मनोहर लाल ने पासला में आम आदमी क्लीनिक की शुरूआत की।

 

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Har ghar Tiranga , 75th Independence Day , Independence Day , Independence Day of India , Independence Day 2022 , 76th Independence Day 2022 , Aam Aadmi Clinics , Mohalla Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD