Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी चुनावी गारंटी पूरी की, स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया

75 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए, आगे भी यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party,  AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Har ghar Tiranga, 75th Independence Day, Independence Day , Independence Day of India , Independence Day 2022, 76th Independence Day 2022,Mohalla Clinics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

लोगों को मानक सेवाएं मुफ़्त मुहैया करने के लिए एक और चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहाँ चाँद सिनेमा के नज़दीक आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किया।मुख्यमंत्री ने यह क्लीनिक लोगों को समर्पित करते हुए कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक दिवस के अवसर पर आम आदमी की सरकार ने लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की पहुँच में सुनिश्चित बनाने के लिए यह क्लीनिक पंजाब निवासियों को समर्पित कर दिए हैं।’’  

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्लीनिक राज्य में हर तरफ़ खोले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बड़े गाँवों में ऐसे दो-दो क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले पड़ाव में ऐसे 75 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए गए हैं। यह क्लीनिक राज्य भर के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त में मुहैया करेंगे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेक आम आदमी क्लीनिक में मरीज़ों के ईलाज और बीमारीयों का पता लगाने के लिए एम.बी.बी.एस. डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और अन्य समेत स्टाफ के 4-5 व्यक्ति होंगे। भगवंत मान ने आगे बताया कि इन आम आदमी कलीनिकों में तकरीबन 100 क्लीनिकल टैस्टों के साथ 41 पैकेज लोगों को मुफ़्त दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन कलीनिकों के स्थापित होने से उनकी सरकार ने अपनी एक और बड़ी चुनावी गारंटी पूरी कर दी है। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि 90 प्रतिशत मरीज़ों को इन क्लीनिकों से इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे अस्पतालों में बोझ घटेगा। उन्होंने कहा कि सिफऱ् गंभीर बीमारियों वाले मरीज़ों को ही अस्पतालों में रैफर किया जाया करेगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कर यह क्रांतिकारी कदम राज्य में स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को पूरी तरह सुधार देगा। भगवंत मान ने कहा कि इन क्लीनिकों में मरीज़ों के लिए ऑनलाइन अपॉयंटमैंट की सुविधा भी मुहैया होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्लीनिक लोगों को दवाएँ और बीमारियों के टैस्टों की सुविधा मुफ़्त में मुहैया करेंगे। भगवंत मान ने बताया कि 2140 उच्च शिक्षा प्राप्त डॉक्टरों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है।  

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता हैं। उन्होंने बताया कि राज्य भर के सरकारी सिविल अस्पतालों में भी आगामी दिनों में सुधार किया जाएगा, जिससे लोगों को मानक सुविधाएं मुहैया हों।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Har ghar Tiranga , 75th Independence Day , Independence Day , Independence Day of India , Independence Day 2022 , 76th Independence Day 2022 , Mohalla Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD