Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

Cheteshwar Pujara ने Surrey के खिलाफ 174 रनों की खेली पारी, Sussex के लिए बनाया सर्वोच्च स्कोर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Cheteshwar Pujara, Royal London One Day Cup, Sussex Vs Surrey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होव , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

भारत के शीर्ष क्रम के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का रॉयल लंदन वनडे कप में शानदार फॉर्म जारी है, क्योंकि उन्होंने होव में काउंटी ग्राउंड में सरे के खिलाफ अपनी टीम ससेक्स के लिए 131 गेंदों में 174 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में पुजारा ने 20 चौकों और पांच छक्कों के साथ अब लिस्ट ए क्रिकेट में ससेक्स बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया है, जो 2019 में हैम्पशायर के खिलाफ ऑलराउंडर डेविड विसे द्वारा बनाए गए 171 से ज्यादा है।

पुजारा ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। 2012 में राजकोट में भारत बी का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने नाबाद 158 रन बनाए थे। पुजारा ने शुक्रवार को वारविकशायर के खिलाफ 79 गेंदों में 107 रन बनाकर प्रतियोगिता में शतक बनाया था। वारविकशायर के खिलाफ जहां से उन्होंने बल्लेबाजी छोड़ी थी, वहीं से उन्होंने ससेक्स के खिलाफ तेज गति से रन बनाए।

ससेक्स के कप्तान के रूप में पुजारा बल्लेबाजी करने आए जब टीम 9/2 थी। लेकिन 174 रनों की उनकी रोमांचक पारी ने ससेक्स को 50 ओवरों में 378/6 पहुंचा दिया। पुजारा ने टॉम क्लार्क के साथ 205 रन की साझेदारी भी की, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 104 रन भी बनाए। क्लार्क के आउट होने के बाद पुजारा ने सरे के गेंदबाजों पर हमला करते रहे। 

वह 48वें ओवर में आउट होने से पहले उनके बल्ले से आखिरी 28 गेंदों में 74 रन आए। उनके प्रयास ससेक्स के लिए सरे को 162 रन पर ऑलआउट करने और 216 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतने के लिए पर्याप्त थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Cheteshwar Pujara , Royal London One Day Cup , Sussex Vs Surrey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD