Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कैप्टन अमरिन्दर ने जंगी विचारों के खिलाफ पूर्व सैनिकों को चेतावनी दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)

अमृतसर , 24 Apr 2014

Last updated on: Apr 24, 2014, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूर्व सैनिकों को नरिन्दर मोदी जैसे भाजपा नेताओं की जंगी सोच के खिलाफ चेतावनी दीहै, जो बार्डर क्षेत्र के लोग हैं और पूर्व सैनिकों के परिवारों को लड़ाई का नुक्सान सहन करना पड़ेगा। इसके अलावा, आम आदमी भी इसके प्रभावों से अछूता नहीं रह पाएगा।यहां पूर्व सैनिकों की विशाल रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि बार्डर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से ज्यादा कोई शांति नहीं मांगता। यह सच्चाई है कि बार्डर क्षेत्र के लोग दुश्मन द्वारा किए गए हमले से सीधे प्रभावित होते हैं। ऐसे में भारत व पाकिस्तान के मध्य शांति क्यों नहीं होनी चाहिए, जिन दोनों देशों के बार्डर इलाकों में बसे लोगों के हित इससे जुड़े हैं।सेना के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि उन्होंने 1965 की जंग के दौरान तीन सप्ताह खेमकरण सैक्टर में बतौर ए.डी.सी. टू लैफ्टीनेंट जनरल हरबख्श सिंह निकाले थे। वह जनरल हरबख्श सिंह ही थे, जिन्होंने सेना प्रमुख के बयास नदी से पीछे हटने के आदेशों को मानने से इंकार कर दिया था। यदि अमृतसर में न बने रहते, तो बयास से पार वाला इलाका समेत अमृतसर पाकिस्तान के पास चला जाना था।अमृतसर के साथ रिश्ता होने का दावा करने वाले अपने भाजपा विरोधी अरुण जेतली पर चुटकी लेते हुए कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि इस मिट्टी काअसली बेटा साबित करनेके लिए आप में पंजाबी खून होना चाहिए। जेतली के यहां से लडऩे में कोई खामी नहीं है, परंतु उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए कि वह पंजाबी हैं।

कैप्टन अमरिन्दर ने वन रैंक वन पैंशन केा लेकर भाजपा व अकालियों द्वारा फैलाई जा रही गलत जानकारी पर भी पूर्व सैनिकों को सावधान किया, जिसको कांगे्रस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने लागू किया है। इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है व जल्द ही आदेश जारी हो जाएंगे व सभी पूर्व सैनिकों को ओ.आर.ओ.पी के तहत पैंशन मिलने लगेगी।इस अवसर पर संबोधित करते हुए लैफ्टीनेंट जनरल (रिटा.) टी.एस. शेरगिल ने कैप्टन अमरिन्दर की देश प्रति सेवा को याद किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर 15 साल की उम्र में सेना में भर्ती हुए थे व समय से पहले रिटायरमेंट ले ली थी। परंतु 1965 में जंग के समय वह दोबारा देश के लिए सेना में भर्ती हुए। क्या गुजरात के वकील जेतली देश के लिए ऐसी कुर्बानी की कोई उदाहरण दे सकते हैं।इस अवसर पर अन्यों के अलावा लाली जवंदा, राजा मालङ्क्षवदर सिंह, कर्नल (रिटा.) भाग सिंह, मेजर अमरदीप, मेजर राजदीप सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD