Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिकायतों का निपटारा करने के लिए प्रदेश में तैयार किया सिस्टम, कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : अनिल विज

बिहार के सीएम नीतिश कुमार पर गृह मंत्री ने कसा तंज कहा : ‘अभी तो नई-नई दोस्ती हुई है, देखते हैं कितने दिन चलती है’

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 13 Aug 2022

Last updated on: Aug 13, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए हमने प्रदेशभर में सिस्टम बना दिया है। यदि निश्चित समय पर अधिकारी कार्रवाई नहीं करते तो उनपर हम कार्रवाई करते हैं। विज शनिवार को अम्बाला छावनी में जनता दरबार के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हमनें सिस्टम बना दिया है कि यदि निश्चित दिनों में एसएचओ कार्यवाही नहीं करता तो शिकायत डीएसपी के पास चली जाएगी और यदि डीएसपी भी कार्रवाई नहीं करता तो एसपी के पास शिकायत चली जाएगी। '

इसी तरह कई चरण है और मेरे चंडीगढ़ आफिस में इसका मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया है, जिसको वह स्वयं देखते हैं। जहां पर भी शिकायतें बकाया है वहां पर हम स्पष्टीकरण भी मांगते हैं। जो अधिकारी समय पर इंसाफ नहीं देते हैं, उनपर हम कार्रवाई करते हैं।

महंगाई नीचे आ रही है, कोरोना की वजह से पूरे विश्व में दिक्कत आई

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने जनता दरबार के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष पर निशाना लगाया और कहा कि महंगाई नीचे आ रही है और कोरोना के कारण पूरे विश्व में दिक्कत आई थी, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बेहतर तरीके से संभाला है। उन्होंने कहा विपक्ष बेवजह इसे मुद्दा बना रहा है।

बिहार के सीएम पर कसा गृह मंत्री विज ने तंज 

बिहार के सीएम नीतिश द्वारा भाजपा का साथ छोड़कर लालू के साथ हाथ मिलाते हुए सरकार बनाने पर विज ने फिर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में अभी तो नई-नई दोस्ती हुई है, एक दूसरे को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम तुम्हारे साथ है। उन्होंने कहा कि देखते हैं कितने दिन कौन किसके साथ चलेगा। 

वहीं, तीसरे फ्रंट के तौर पर नीतिश कुमार को पीएम उम्मीदवार के तौर पर जनता के बीच लाए जाने पर अनिल विज ने कहा कि देश की जनता इस बात को समझ चुकी है कि इस देश का कल्याण केवल भाजपा कर सकती है। 

विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पूरे विश्वास में सबसे ज्यादा पॉपर्लर नेता खिताब मिल चुका है और नरेंद्र मोदी हर हिंदुस्तानी के दिल में हैं।

कुछ ताकतें देश को तोड़ना चाहती हैं, हर घर लहरा रहा तिरंगा 

महबूबा मुफ्ती द्वारा कश्मीर का तिरंगा फहराए जाने जाने पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के अलावा कोई अन्य ध्वज फहराया नहीं जा सकता। कुछ ताकतें है जो देश को तोड़ना चाहती है।

 उन ताकतों को जवाब देने के लिए ही देशभक्त नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। जम्मू-कश्मीर में भी जाकर देखों घर घर तिरंगा फहराया जा रहा है।

वहीं, इनेलो  विधायक अभय सिंह चौटाला के बयान पर प्रक्रिया देते हुए गृह मंत्री विज बोले की अभय चौटाला 90 के विधानसभा में अकेले विधायक है और वह बाकी के बारे में न बोले। '

मंत्री विज ने कहा कि वह कुछ भी बोले, जनता ने उन्हें कॉर्नर कर दिया है। वह कॉर्नर किया गया व्यक्ति कुछ भी न बोले ऐसा नहीं हो सकता। गौरतलब है कि गत दिनों ने अभय चौटाला ने पंचायती चुनाव को लेकर बयान दिया था कि हार के डर से कोई पार्टी अपने चुनाव निशान पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD