Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

'एक विधायक-एक पेंशन' से जनता के टैक्स का 5 साल में 100 करोड़ रुपए बचेगा : मलविंदर सिंह कंग

आप ने भाजपा-कांग्रेस को दी चुनौती, कहा-अपने राज्यों में 'एक विधायक एक पेंशन' लागू करके दिखाएं

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Aug 2022

Last updated on: Aug 13, 2022, 00:00 IST

'एक विधायक-एक पेंशन' योजना लागू होने को आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे पिछली सरकारों द्वारा किए गए जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी रुकेगी। इस फैसले से पंजाब के खजाने का 5 साल में करीब 100 करोड़ रुपए बचेगा, जिसे जनता के विकास और कल्याण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने जनता के पैसे से नेताओ को मिलने वाली रेवड़ियों पर रोक लगाई है। यही सच्चे मायने में जनता की सेवा करना है।

कंग ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने कॉरपोरेट दोस्तों, नेताओं और परिवारों को आर्थिक फायदा पहुंचाने को मुफ्त रेवड़ी कहते हैं। आम जनता को मुफ्त बिजली-पानी, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं देने को मुफ्त रेवड़ी नहीं कहते। कंग ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों की देश के अधिकांश राज्यों में सरकार है। अगर इनमें हिम्मत है तो अपने-अपने राज्यों में दोनों पार्टियों की सरकारें ऐसा करके दिखाएं। 

*'आप' नेताओं ने फैसले का किया स्वागत*

आपके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, "पिछली पंजाब सरकारों ने दुर्भावनापूर्ण हितों के साथ सरकारी खजाने को खत्म कर दिया और 'एक विधायक-कई पेंशन' का फायदा उठाकर अपनी जेबें भर लीं। चुनाव हारने पर भी पूर्व विधायकों को मुनाफा होता रहा। आज मान सरकार ने सरकारी खजाने के करोड़ों रुपये की बचत करते हुए 'एक विधायक एक पेंशन' की शुरुआत की। 

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ट्वीट किया, "नेताओं के लिए अब "फ्री की रेवड़ी" नहीं! जब पंजाब अत्यधिक वित्तीय संकट से जूझ रहा था, पिछली सरकारों के विधायक कई पेंशन का आनंद ले रहे थे। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने इसका अंत किया। एक विधायक - एक पेंशन से सालाना लगभग 20 करोड़ रुपए बचेगा।" आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने इस पर ट्वीट कर कहा, "एक विधायक-एक पेंशन बिल को मंजूरी मिलने के बाद आज पंजाब सरकार ने इसे लागू कर दिया है। अब लोगों का पैसा लोगों की सुविधाओं पर खर्च होगा।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD