Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'Criminal Justice Adhura Sach' में अपने किरदार को लेकर श्वेता बसु प्रसाद ने किया खुलासा

Web Series, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shweta Basu Prasad, Criminal Justice Adhura Sach
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Aug 2022

Last updated on: Aug 12, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद अपनी अपकमिंग सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' को लेकर काफी चर्चाओं में है। उन्होंने सीरीज में अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह किरदारों की बैकस्टोरी को फॉलो करती थी और इसकी गहराई तक जाती हैं। 

एक्ट्रेस ने कहा, मैंने अपने किरदार लेखा को समझने के लिए एक बैकस्टोरी लिखी, अभ्यास किया। यह मेरे परफॉमेर्ंस को शेप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह उस व्यक्ति को जानने का अभिन्न अंग है जिसे मैं पर्दे पर निभाने वाली हूं। 

शो के तीसरे सीजन में एक्टर पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। अपने किरदार के बैकस्टोरी को जोड़ने वाले फैक्टर्स का खुलासा करते हुए, श्वेता ने कहा, बैकस्टोरी पर काम करते समय, मैं अपने किरदारों के बड़े होने के तरीके, पारस्परिक संबंधों, परवरिश, पसंदीदा, नापसंद जैसे फैक्टर पर विचार करती हूं।

ये सामूहिक रूप से किरदार को प्रभावित करते है। 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' वेबसीरीज में स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी हैं। इसका निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से किया है। यह शो 26 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।

 

Tags: Web Series , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shweta Basu Prasad , Criminal Justice Adhura Sach

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD