Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

T20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बने Dwayne Bravo

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Dwayne Bravo, T20, T20 Cricket
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लंदन , 12 Aug 2022

Last updated on: Aug 12, 2022, 00:00 IST

ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टी20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है। द हंड्रेड मेन्स टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की ओर से खेल रहे 38 वर्षीय ब्रावो ने गुरुवार को ओवल में इनविंसिबल्स के खिलाफ खेलते हुए यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की।

मैच खेल से पहले, ब्रावो के नाम 545 मैचों में 598 टी20 विकेट थे। इनविंसिबल्स के खिलाफ मैच में, ब्रावो ने 29 रन देकर दो विकेट झटक लिए। उनका 599वां विकेट दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रोसौव का था, जबकि सैम करन को ब्रावो ने बोल्ड कर टी20 क्रिकेट में उनका 600वां विकेट पूरा किया। 

अपने करियर में कुल मिलाकर, ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए 91 मैचों में 78 विकेट, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 161 मैचों में 183 विकेट लिए हैं, जिनमें से 154 चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए आए हैं। 

वहीं अन्य टी20 मैचों 261 विकेट चटकाए हैं। वह दो बार पर्पल कैप विजेता होने के अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रह चुके हैं। अफगानिस्तान के लेग स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान 339 मैचों में 466 विकेट के साथ ब्रावो के बाद दूसरे स्थान पर हैं। 

इसके बाद ब्रावो के हमवतन ऑफ स्पिनर सुनील नरेन 460 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज के साथ टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ब्रावो ने हाल ही में यूएई की आईएलटी 20 लीग में भी खेलने की इच्छा जताई है। ताकि टी20 क्रिकेट में अपने नाम और अधिक विकेट जोड़ सकें।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Dwayne Bravo , T20 , T20 Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD