Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

Legends Cricket League का आगामी सीजन स्वतंत्रता समारोह के 75वें वर्ष को समर्पित : रवि शास्त्री

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravi Shastri, Legends Cricket League
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Aug 2022

Last updated on: Aug 12, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को कहा कि लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एलएलसी) का दूसरा सीजन देश की आजादी के 75वें वर्ष को समर्पित होगा। एलएलसी सीजन 2 का पहला मैच 15 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। 

इसे एक विशेष मैच के रूप में माना जा रहा है। यह भारत महाराजा बनाम विश्व दिग्गज के बीच खेला जाएगा। भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भारत का नेतृत्व करेंगे, जबकि विश्व टीम की कप्तानी 2019 विश्व कप विजेता कप्तान और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन करेंगे। 

इस मैच में 10 विदेशी देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शास्त्री ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हम अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। एक गौरवान्वित भारतीय होने के नाते मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने इस साल की लीग को स्वतंत्रता समारोह के 75वें वर्ष को समर्पित करने का फैसला किया है।

"लीग अगले दिन 16 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें फ्रेंचाइजी प्रारूप में चार टीमें एलएलसी सीजन 2 में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस सीजन में कुल मिलाकर 15 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें छह शहरों में मैच खेलेगी। 

टीमें :भारत महाराजा: सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा (विकेटकीपर), अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा और रितिंदर सिंह सोढ़ी।

वल्र्ड जायंट्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, जैक्स कैलिस, सनथ जयसूर्या, मैट प्रायर (विकेटकीपर), नाथन मैकुलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, केविन ओ ब्रायन और दिनेश रामदीन (विकेटकीपर)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravi Shastri , Legends Cricket League

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD