Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

Kiran More ने अश्विन को भारत की एशिया कप टीम में शामिल करने पर उठाए सवाल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kiran More, Ravichandran Ashwin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2022

Last updated on: Aug 10, 2022, 00:00 IST

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष किरण मोरे ने यूएई में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए दो स्पिनरों और तीन स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडरों को चुना है। स्पिन गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल, अश्विन, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा और दीपक हुड्डा शामिल हैं।

मोरे ने कहा कि सूची में अश्विन का नाम देखकर हैरान रह गए। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को या तो मोहम्मद शमी में एक अतिरिक्त सीमर या अश्विन के स्थान पर अक्षर पटेल को चुनना चाहिए था। उन्होंने कहा, "मैं उनका नाम देखकर हैरान था। अश्विन इस टीम में कैसे आ सकते हैं? पिछले विश्व कप में भी उन्हें टीम में चुना गया था और फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। 

उनका आईपीएल रिकॉर्ड देखें, तो उतना अच्छा नहीं है। मुझे वास्तव में लगता कि शमी या अक्षर पटेल को वह भूमिका निभानी चाहिए थी। अक्षर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लग रहा था कि शमी विश्व कप के लिए जाएंगे। मुझे विकेट लेने वाले गेंदबाज चाहिए। शमी नई गेंद से विकेट ले सकते हैं।"

अश्विन के चयन पर विशेषज्ञों ने बार-बार सवाल उठाए हैं। इससे पहले, चयनकर्ताओं के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारत की टी20 टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kiran More , Ravichandran Ashwin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD