Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया महिलाओं का सशक्तिकरण : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Rakshabandhan Parv, Mukhyamantri Shagun Yojna, Beti Hai Anmol, Grihini Suvidha Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Aug 2022

Last updated on: Aug 10, 2022, 00:00 IST

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई हैं। रक्षा बन्धन पर्व की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का सीधा लाभ हिमाचल की लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि महिलाएं हमारी कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत हैं और इनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। 

प्रदेश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उस समय की भाजपा सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने महिला सशक्तिकरण के लिए तत्पर रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की ओर से हरसंभव सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी वंदना गुलेरिया, भाजपा आईटी संयोजक रिद्धिमा, महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी और अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं। 

इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों के अलावा धार्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की सदस्यों, तिब्बती समुदाय की महिलाओं, नर्सों, महिला अधिवक्ताओं, महिला पुलिस अधिकारियों और अन्य महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Rakshabandhan Parv , Mukhyamantri Shagun Yojna , Beti Hai Anmol , Grihini Suvidha Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD