Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

मैंने थोड़ा धैर्य से खेला, जिससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला: Lakshya Sen

Commonwealth Games 2022, Commonwealth of Nations, Commonwealth Games News, Commonwealth Games Medal Winners, CWG 2022, CWG 2022 Birmingham, Birmingham, Sports News, Lakshya Sen, Badminton, Gold Medal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 08 Aug 2022

Last updated on: Aug 08, 2022, 00:00 IST

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने सोमवार को यहां राष्ट्रमंडल गेम्स की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में मलेशिया के त्जे योंग एनजी को 2-1 से हराकर अपना पहला एकल खिताब का जीता। पहला गेम 19-21 से हारने के बाद 20 वर्षीय भारतीय शटलर ने दूसरा 21-9 से जीतने के लिए संघर्ष किया और फिर तीसरे में त्जे योंग एनजी की चुनौती को 21-18 से हराकर एक यादगार जीत हासिल की। 

सेन ने अपने पहले राष्ट्रमंडल गेम्स में मिश्रित टीम प्रतियोगिता में जीते गए रजत के साथ स्वर्ण पदक को जोड़ दिया। यह पहली बार था, जब भारत ने एक ही राष्ट्रमंडल गेम्स के सीजन में पुरुष एकल और महिला एकल खिताब दोनों का दावा किया था। 

वह राष्ट्रमंडल गेम्स में पुरुष एकल खिताब जीतने वाले प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप के बाद चौथे भारतीय भी बने। बैडमिंटन में राष्ट्रमंडल गेम्स में व्यक्तिगत रूप से सात और मिश्रित टीम प्रतियोगिता में एक के बाद यह भारत का नौवां स्वर्ण पदक है। 

साइना नेहवाल दो एकल खिताब जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। कुछ समय के लिए, ऐसा लग रहा था कि पहला गेम हारने के बाद सेन इस सूची में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि मलेशियाई स्टार ने प्रतियोगिता में लगातार अंतिम चार अंक जीते थे। 

मैच का टनिर्ंग पॉइंट दूसरा सेट रहा, जब लक्ष्य ने शुरूआती बढ़त बना ली। उसने लगातार 11 अंक जीते, जिससे उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ी को इधर-उधर घुमाया और मैच की लय को नियंत्रित किया। उन्होंने आक्रामक तरीके से खेला और कई गलतियां करने से बचे। 

मलेशियाई खिलाड़ी का खेल भी एक पायदान नीचे चला गया और उसने कुछ गलतियां कीं। सेन ने कहा, "मैच का दूसरा गेम टनिर्ंग पॉइंट था जहां मैंने बढ़त बनाई। मैं अच्छा और थोड़ा धैर्य से खेल रहा था। इससे मुझे पूरे तीसरे गेम में काफी आत्मविश्वास मिला।

"दूसरा सेट जीतने के बाद सेन ने तीसरे गेम पर भी नियंत्रण कर लिया। उन्होंने तीन अंकों की बढ़त हासिल की और मैच पर दबदबा बनाया। सेन ने मैच के बाद कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैंने दूसरा और तीसरा गेम अच्छा खेला।

"सेन ने कहा कि वह राष्ट्रमंडल गेम्स में अपना पहला एकल स्वर्ण जीतकर खुश हैं। सेन ने कहा, "यह एक सपने के सच होने जैसा है, और मैं आज जिस तरह से खेला उससे मैं खुश हूं। मलेशियाई खिलाड़ी को भी श्रेय जाता है, क्योंकि उन्होंने वास्तव में (पहला) गेम अच्छा खेला।

"इस स्वर्ण के साथ, सेन ने सर्किट पर अपना सबसे सफल वर्ष जारी रखा, जिसमें उन्होंने जनवरी में इंडिया ओपन जीता, जो उनका पहला सुपर 500 खिताब था। जर्मन ओपन में, सेमीफाइनल में विश्व के नंबर 1 विक्टर एक्सेलसन को हराकर सेन फाइनल में हार गए। 

वह ऑल-इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे जिसमें वे विक्टर एक्सेलसन से हार गए। वह थॉमस कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे थे।

 

Tags: Commonwealth Games 2022 , Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham , Sports News , Lakshya Sen , Badminton , Gold Medal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD