Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया आयुष पाठशाला वाटिका अभियान का शुभारंभ

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Ayush Pathshala Vatika, Azadi ka Amrit Mahotsav, Government Senior Secondary School, Baldeyan, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बलदेयां (शिमला) , 08 Aug 2022

Last updated on: Aug 08, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के निकट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलदेयां में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘आयुष पाठशाला वाटिका’ अभियान का शुभारंभ किया। शिक्षा विभाग, आयुष विभाग और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आरंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के चयनित 200 स्कूलों में औषधीय वाटिकाएं विकसित की जाएंगी और विद्यार्थियों को औषधीय पौधे वितरित किए जाएंगे। 

अभियान के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल ने स्कूल परिसर में स्थापित आयुष पाठशाला वाटिका में रखाल और जिंकगो के पौधे भी रोपित किए।  इस अवसर पर राज्यपाल ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से कहा कि वे पौधारोपण के बाद उनकी सही देखभाल भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत इस वर्ष एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि इनकी उचित देखभाल भी की जा सके। 

उन्होंने कहा कि बच्चों को औषधीय पौधों की उपयोगिता एवं गुणों से अवगत करवाने के लिए ही इन पौधों के रोपण पर बल दिया जा रहा है। राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश में लगभग 600 औषधीय पौधों की पहचान की गई है। इन गुणकारी पौधों का दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए तथा इनसे संबंधित जानकारियां संकलित की जानी चाहिए। इन बहुमूल्य पौधों के संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए, ताकि इन्हें विलुप्त होने से बचाया जा सके। 

राज्यपाल ने कहा कि ‘आयुष पाठशाला वाटिका’ अभियान के दौरान लगाए गए पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी हम सभी की है और इस अभियान की सफलता के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इससे पहले शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक संजीव सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया। आयुष विभाग के परियोजना अधिकारी उज्ज्वलदीप शर्मा ने औषधीय पौधों से संबंधित जानकारी प्रदान की और शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक शिक्षा असिथ कुमार मिश्रा ने सबका धन्यवाद किया।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Ayush Pathshala Vatika , Azadi ka Amrit Mahotsav , Government Senior Secondary School , Baldeyan , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD