Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अटल आदर्श ग्राम अभियान के तहत 5 हजार गांव बनेंगे मॉडल : वीरेंद्र कंवर

36 लाख की लागत से निर्मित ठोस तरल कूड़ा कचरा संयंत्र का शुभारंभ

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 07 Aug 2022

Last updated on: Aug 07, 2022, 00:00 IST

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य में 2 अक्टूबर तक अटल आदर्श ग्राम अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें राज्य के 5 हजार से अधिक आदर्श गांव बनाए जाएंगे इस पर लगभग 275 करोड रुपए खर्च होंगे। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान से बल मिलेगा और मुख्यमंत्री का स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल का सपना साकार होगा। 

रविवार को ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बैजनाथ में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में 36 लाख की लागत से निर्मित ठोस व तरल कचरा प्रबंधन संयत्र का उद्घाटन करने के उपरांत कहा इस ठोस तरल कचरा प्रबंधन को लेकर इस संयंत्र के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पंचायत पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

इसके उपरांत पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पंचायत समिति बैजनाथ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व  सदस्यों तथा विकास खंड बैजनाथ की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों के लिए आयोजित एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यशाला बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सार्वभौमिक स्वच्छता प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने के लिए और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने हेतु भारत के प्रधान मंत्री ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का आरंभ किया था। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता बनाने में सहयोग करें और अपने घरों में ही कूड़ा एकत्रित कर नगर पंचायत द्वारा कूड़ा एकत्रित करने वाली गाडियों में ही कूड़ा डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए डोर टू डोर स्तर पर ही तरल तथा ठोस कूड़ा कचरा अलग-अलग से एकत्रित करना जरूरी है ताकि संयंत्र में तरल तथा ठोस कचरा का सही तरीके से उपयोग हो सके।

इस अवसर पर विधायक मुल्ख राज प्रेमी,  मंडल अध्यक्ष भिखम् कपूर, उप निदेशक स्वच्छ भारत मिशन कीर्ति चंदेल, एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, राज्य समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन संजीव राणा, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग अशोक शर्मा,  सिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ रवि प्रकाश, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, युद्धवीर राणा, पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं के प्रधान उप प्रधान, पीआरटीआई के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD