Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

गौ-अभ्यरण्यों के माध्यम से बीस हजार मवेशियों को मिला संरक्षण : वीरेंद्र कंवर

कंगैहण में एक करोड़ 60 लाख से निर्मित काऊ सेंचुरी का शुभारंभ

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 07 Aug 2022

Last updated on: Aug 07, 2022, 00:00 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जयसिंहपुर उपमंडल के कंगैहण में एक करोड़ साठ लाख से निर्मित काऊ सेंचुरी का शुभारंभ किया। इस काउ सैंचुरी में प्रारंभिक तौर पर 450 गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि  कि गौ सेवा से बड़ी सेवा कोई नहीं है। 

हिमाचल प्रदेश के लिए बेसहारा पशु एक बहुत बड़ी समस्या बन गए थे तथा इसी सोच के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश में काऊ सेंचुरीयों का निर्माण किया जाए जिससे पशुओं को किसी दुर्घटना का शिकार ना होना पड़े तथा उन्हें रहने के लिए एक ऐसी जगह उपलब्ध करवाई जाए जहां उन्हें रहने के साथ-साथ पीने का पानी तथा खाने के लिए घास की व्यवस्था आसानी से हो।

उन्होंने कहा कि जनवरी माह में कांगड़ा जिला के लुथान में गौ अभ्यारण्य का शुभारंभ किया गया है जिस पर करीब तीन करोड़ 96 लाख की राशि व्यय की गई है, लुथान में एक हजार गायों को रखने की क्षमता है। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि सुलह के नागणी में भी एक करोड़ 17 लाख की लागत से काउ सेंचुरी निर्मित की जा रही है। 

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में काउ सेंचुरी के माध्यम से करीब 20 हजार मवेशियों का संरक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ सदनों को प्रति गाय 500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है ताकि उनके लिए चारे की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने राज्य के लोगों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि मवेशियों को बेसहारा नही छोड़ें और यदि कोई मवेशियों को सड़क पर घूमते हुए देखता है, तो उसे गौ अभ्यारण्यों और गौ सदनों में भेजा जाना चाहिए।

इससे पहले विधायक जयसिंहपुर रवि धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कंगैहण में काउ सेंचुरी के निर्माण में सरकार द्वारा सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सेवानिवृत कैप्टन उत्तम सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर पशु पालन विभाग रवि प्रकाश, उपनिदेशक पशु पालन विभाग  संजीव धीमान, भाजपा के मंडलाध्यक्ष राम रत्न सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD