Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

1 नवंबर को मरणोपरांत Puneeth Rajkumar को 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित किया जाएगा

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Karnataka Chief Minister, Puneeth Rajkumar, Karnataka Ratna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 05 Aug 2022

Last updated on: Aug 05, 2022, 00:00 IST

कर्नाटक सरकार इस साल राज्य स्थापना दिवस पर दिवंगत कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा, "हमने एक नवंबर को दिवंगत पुनीत राजकुमार को पुरस्कार देने का फैसला किया है।

"लालबाग ग्लास हाउस में स्वतंत्रता दिवस फ्लावर शो का उद्घाटन करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि, पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारी के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "डॉ राजकुमार के परिवार के सदस्यों को भी समिति के सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। हम सब मिलकर पुनीत को मरणोपरांत पुरस्कार बेहद गरिमापूर्ण तरीके से प्रदान करेंगे।"कन्नड़ अभिनेता स्वर्गीय डॉ राजकुमार के सबसे छोटे बेटे पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर, 2021 को निधन हो गया था। 

वह सिर्फ 46 वर्ष के थे। इस साल फ्लावर शो का आयोजन डॉ राजकुमार और पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि के रूप में किया गया है। बोम्मई ने आगे कहा, "1922 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले फ्लावर शो हर साल भारी भीड़ को आकर्षित करते हैं। 

इस साल यह और भी आकर्षक है क्योंकि देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। यह अगले 10 दिनों में लाखों लोगों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।"

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Karnataka Chief Minister , Puneeth Rajkumar , Karnataka Ratna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD