Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फिर बोली कंगना रनौत: मास्टरमाइंड है Aamir Khan- अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का खुद बॉयकॉट करवाया

Boycott Laal singh chaddha को Kangana Ranaut ने बताया Aamir Khan की चाल, बोली- फिल्म के बारे में जो नेगेटिविटी चल रही है, वो मास्टरमाइंड आमिर जी ने ही पैदा की है

Boycott Laal singh chaddha, Boycott Laal singh chaddha Trends, Kangana Ranaut Aamir Khan, Kangana Calls Aamir Mastermind, Kangana Ranaut Comment On AAmir Khan
Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 05 Aug 2022

Last updated on: Aug 05, 2022, 00:00 IST

हर जगह आज #BoycottLaalsinghchaddha ट्रेंड कर रहा है। लोग आमिर खान की इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम किसी भी कीमत पर इस फिल्म को नहीं देखेंगे। लेकिन एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस बारे में अलग ही विचार हैं। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार को कंगना रनौत ने आमिर खान की प्लानिंग बताया है। 

आमिर और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार को लेकर कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा नोट लिखा है। दरअसल आमिर खान (Aamir Khan) ने कुछ साल पहले असहिष्णुता पर विवादित बयान दिया था, उसी का जिक्र करते हुए कंगना ने एक्टर पर निशाना साधा है।

कंगना (kangana Ranaut) ने लिखा,”मुझे लगता है कि आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)  की रिलीज को लेकर जो नेगेटिविटी चल रही है, वो मास्टरमाइंड आमिर जी ने ही पैदा की है। इस साल कोई भी हिंदी फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। (कॉमेडी सीक्वल के एक अपवाद को छोड़कर)। भारतीय संस्कृति या स्थानीय स्वाद के साथ गहरी जड़ें जमाने वाली केवल दक्षिण फिल्मों ने ही काम किया है। हॉलीवुड की रीमेक वैसे भी काम नहीं करती..लेकिन अब वे भारत को असहिष्णु कहेंगे। 

ये भी पढ़ें:-लोगों को लगता है, मुझे भारत पसंद नहीं है : Aamir Khan

कंगना ने आगे लिखा- हिंदी फिल्मों को दर्शकों की नब्ज समझने की जरूरत है। बात हिन्दू या मुसलमान होने की नहीं है..आमिर खान जी ने हिंदूफोबिक PK या भारत को असहिष्णु कहे जाने के बाद भी उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं। कृपया इसे धर्म या विचारधारा के बारे में बनाना बंद करें। यह उनके खराब अभिनय और खराब फिल्मों से दूर ले जाता है।

ये भी पढ़ें:-अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और आमिर होंगे आमने सामने

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान की फिल्म का सोशल मीडिया पर बहिष्कार हो रहा है। आमिर खान खुद इसको लेकर चिंता जता चुके है। कॉफी विद करण के प्रोमो में भी देखा गया कि आमिर ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चिंता जताई है। एक्टर ने कहा कि मुझे डर है कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न कर पाई तो। आमिर खान ये यहां तक कह दिया था कि इस फिल्म और इसको लेकर हो रहे विवाद से मैं तनाव में आ गया हूं।

 

Tags: Boycott Laal singh chaddha , Boycott Laal singh chaddha Trends , Kangana Ranaut Aamir Khan , Kangana Calls Aamir Mastermind , Kangana Ranaut Comment On AAmir Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD