Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मेजर ध्यान चंद को समर्पित अब तक का सबसे बड़ा खेल ‘पंजाब खेल मेला’ करवाएगा पंजाब : भगवंत मान

अपनी तरह के इस अनूठे और बड़े खेल कुंभ की तैयारियों की समीक्षा की

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Punjab Khed Mela, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Aug 2022

Last updated on: Aug 04, 2022, 00:00 IST

राज्य में खेल गतिविधियों को अधिक बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन के मौके पर करवाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े खेल ‘पंजाब खेल मेला’ की तैयारियों की समीक्षा की। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद लाखों खिलाड़ियों के लिए हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं और पंजाब खेल मेला उभरते खिलाड़ियों और आम लोगों के बीच खेल की चिंगारी को और हवा देगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल मेले का प्रारंभिक उद्देश्य एक तरफ़ खेल के क्षेत्र में नयी प्रतिभाओं की पहचान करना है और दूसरी तरफ़ राज्य में खेल गतिविधियों को अधिक बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस समय चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी चमक बिखेर रहे पंजाब के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि अगर उनको अनुकूल माहौल मिले तो वह किसी भी क्षेत्र में चमत्कार दिखा सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह मेला नौजवानों को अपना हुनर दिखाने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराने के अलावा राज्य में खेल के अनुकूल माहौल पैदा होना यकीनी बनाऐगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अपनी तरह का पहले ऐसा मेला होगा, जिसमें खिलाड़ियों और नागरिकों समेत चार लाख से अधिक लोग 28 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेला ब्लॉक से राज्य स्तर तक करवाया जायेगा, जिस दौरान विजेताओं को सर्टीफिकेटों समेत कुल पाँच करोड़ रुपए के नकद इनाम दिए जाएंगे। भगवंत मान ने बताया कि पंजाब खेल मेले के दौरान पैरा एथलीटों के साथ-साथ 40 साल से अधिक उम्र वर्ग वालों के लिए भी अलग-अलग खेल स्पर्धाएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मेले के लिए पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने का आदेश देते हुये कहा कि इस सम्बन्ध में किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी भी राज्य सरकार की अपनी तरह की अनूठी पहलकदमी है और हर अधिकारी इसको कामयाब करने में कोई कसर बाकी न छोड़े। भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि वह खेल भावना और उत्साह से दो महीने तक चलने वाले इस बड़े खेल कुंभ में भाग लें।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Punjab Khed Mela , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD