Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत राइड विद प्राइड सेवा के लिए 2.91 करोड़ रुपए की 18 टैक्सियां लोगों को समर्पित की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Ride with Pride, Himachal Road Transport Corporation, HRTC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Aug 2022

Last updated on: Aug 03, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर शिमला से हिमाचल पथ परिवहन निगम को राइड विद प्राइड योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी शिमला द्वारा प्रदान की गई 18 नई ईनोवा टैक्सियां शिमला शहर के लोगों के लिए समर्पित कीं।  लगभग 2.91 करोड़ रुपये की यह 18 गाड़ियां आज से ही शहर की जनता को अपनी सेवाएं देना प्रारम्भ कर देंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल भी है। शिमला स्मार्ट सिटी ने शहर का रूप-रंग बदला है और इस योजना के अन्तर्गत यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा के माध्यम से बुजुर्गों, महिलाओं, शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों सहित स्थानीय निवासियों तथा यहां आने वाले पर्यटकों को परिवहन की और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा राइड विद प्राइड टैक्सियों का पहले से ही संचालन किया जा रहा है और यह सेवा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा रोगियों के लिए अत्यन्त उपयोगी साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि शिमला शहर में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक यात्री राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा उपयोग अपने दैनिक कार्यों के लिए कर रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम को 18 ईनोवा टैक्सियों के अतिरिक्त 12 टैम्पो ट्रैवलर तथा 20 इलैक्ट्रिक बसें भी स्वीकृत की गई हैं, जो आगामी सितम्बर माह में जनता को समर्पित कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला के अंतर्गत टैम्पो ट्रैवलर, इलैक्ट्रिक बसें, ढली बस स्टैंड, चार्जिंग स्टेशन तारादेवी और डीजिटल पेमेंट सिस्टम के लिए कुल 46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में हाल ही में 205 नई बसें शामिल की गई हैं। वर्तमान में निगम के बेड़े में कुल बसों की संख्या 3100 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 में 397 और नई बसों की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राइड विद प्राइड टैक्सियों के चालकों को गाड़ी की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर इन टैक्सियों को रवाना किया।

उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक मनमोहन शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Ride with Pride , Himachal Road Transport Corporation , HRTC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD