Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

Mehbooba ने बदली DP: तिरंगे की जगह लगाई अपने पिता और PM मोदी की फोटो.. सामने था कश्मीर का झंडा

Mehbooba Mufti ने DP बदल कर फिर खड़ा किया विवाद... पिता Mufti Mohammad Sayeed और प्रधानमंत्री PM Narendra Modi को फोटो को DP बनाया

Mehbooba Mufti DP , Mehbooba Mufti New DP , Mehbooba Mufti Display Picture , Mehbooba Mufti Father , Mehbooba Mufti Social Media DP , Mohammad Sayeed Picture With Narendra Modi
Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 03 Aug 2022

Last updated on: Aug 03, 2022, 00:00 IST

PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर अपनी डीपी क्या बदली, बवाल खड़ा हो गया। महबूबा ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक ऐसी डीपी लगाई है जिसको लेकर विवाद बढ़ना तय है। महबूबा ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक DPलगाई। इस तस्वीर में उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद (Mufti Mohammad Sayeed) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi साथ बैठे दिख रहे हैं।

ध्यान देने वाली बात ये है कि उनके सामने राष्ट्र ध्वज तथा अब अमान्य हो चुका जम्मू-कश्मीर का झंडा दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने लोगों से दो से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया था। 

महबूबा ने नई DP लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से उसका झंडा भले ही ''छीन'' लिया गया हो, लेकिन इसे लोगों की दिल से नहीं मिटाया जा सकता। महबूबा के ट्विटर अकाउंट पर लगी तस्वीर नवंबर 2015 में हुई एक रैली की है, जिसे प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान संबोधित किया था। उस समय मुफ्ती मोहम्मद सईद तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। 

ये भी पढ़ें:-  दुश्मनों को संदेश: हम जम्मू कश्मीर वाले तिरंगा भी उठाऐंगे और भारत माता की जय का नारा भी लगाएंगे

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ''मैंने अपनी डीपी बदल डाली, क्योंकि झंडा खुशी और गर्व का प्रतीक है। हमारे राज्य के ध्वज को भारतीय ध्वज से जोड़ा गया था, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। इस जुड़ाव को खत्म करके इसे छीन लिया गया। आपने भले ही हमसे हमारा झंडा छीन लिया हो, लेकिन इसे हमारी सामूहिक चेतना से नहीं मिटाया जा सकता।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करके जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया गया था। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर का झंडा अमान्य हो गया था। बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने डीपी में जो तस्वीर लगाई है वह तस्वीर नवंबर 2015 में कश्मीर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित एक रैली में ली गई थी, जब मुफ्ती सईद J&K के मुख्यमंत्री थे।

ये भी पढ़ें:- Mehbooba की PM मोदी को चुनौती: दम है तो चीन के अवैध कब्जे वाली जमीन पर तिरंगा लहरा के दिखाओ

इस रविवार को अपने मन की बात रेडियो प्रसारण में PM नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आजादी का अमृत महोत्सव' एक जन आंदोलन में बदल रहा है और लोगों से 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में तिरंगा लगाने का आग्रह किया था। PM की इस अपील का असर दिखाई भी दे रहा है, काफी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर अपनी DP बदल रहे हैं।

 

Tags: Mehbooba Mufti DP , Mehbooba Mufti New DP , Mehbooba Mufti Display Picture , Mehbooba Mufti Father , Mehbooba Mufti Social Media DP , Mohammad Sayeed Picture With Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD