Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए

 

Partha Chatterjee के घोटाले पर भड़के लोग, महिला ने मुँह पर चप्पल फेंकर कहा ये जनता का धन लूट रहे

Partha Chatterjee latest news:शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ लोगों में दिखने लगा गुस्सा,ऐसे में एक महिला ने चटर्जी पर चप्पल फेंक दी और कहा ये नेता जनता का धन लूट रहे

Partha Chatterjee Latest News, West Bengal Latest News, Enforcement Directorate, Enforcement Directorate Raid, ED, ED Raid, ED Raid Partha Chatterjee, Partha Chatterjee ED
Listen to this article

5 Dariya News

पश्चिम बंगाल , 02 Aug 2022

Last updated on: Aug 02, 2022, 00:00 IST

Partha Chatterjee Latest News: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरी तरह से फंसे पार्थ चटर्जी अब आम जनता की नफरत और गुस्से का शिकार हो रहे हैं. दरअसल  पार्थ को ईएसआई अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया था.जिस दौरान एक महिला ने उनके मुँह के ऊपर चप्पल फेंक दी और कहा कहा कि ये नेता जनता का धन लूट रहे हैं. 

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर जब ED ने छापेमारी शुरू की तो पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) ने दावा किया छापेमारी के दौरान बरामद हुए रुपये उनके नहीं हैं. उन्होंने यह तक कह दिया था कि कोई उनके खिलाफ साजिश कर रहा है.वहीं इस मामले में पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने कहा था कि कैश पार्थ चटर्जी का है. इन दोनों के बयान के अब केंद्रीय एजेंसी के सामने बड़ा सवाल यह पैदा हो गया है कि आखिर छापेमारी में मिली ये संपत्ति किसकी है. 

कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI), पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की सिफारिशों पर ग्रुप-सी और डी कर्मचारियों के साथ-साथ सरकारी प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है. वहीं ईडी घोटाले में शामिल मनी ट्रेल की जांच कर रही है.  

ALSO READ: WBSSC Scam : पार्थ ने खुद को बताया 'साजिश का शिकार', सदमे में अर्पिता मुखर्जी

चटर्जी के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी 

केंद्रीय जांच एजेंसी पार्थ चटर्जी से जुड़े करीब 17 ठिकानों पर छापा मार चुकी है.शुरुआत अर्पिता मुखर्जी के घर से हुई जिसमें पहली छापमेारी में करीब 22 करोड़ रुपये और 70 लाख का सोना, जबकि दूसरी छापेमारी में करीब 28 करोड़ कैश और 4 करोड़ का सोना बरामद किया था.

ALSO READ: Who is Arpita Mukherjee जिसके घर में छापेमारी से ED को मिला 20 करोड़ रूपये नगद कैश

ALSO READ: साक्षात कुबेर निकली Arpita Mukherjee.. 50 करोड़ कैश, आधे-आधे किलो के 6 कंगन.. ED के उड़े होश

अर्पिता मुखर्जी के पास मिला था अकूत धन 

अर्पिता मुखर्जी के घर से पहले ED अकूत धन बरामद किया. फिर ED ने इस केस में जानकारी एकत्रित करना शुरू किया तो  एजेंसी को अर्पिता के चार फ्लैटों की जानकारी मिली, और फिर ईडी को अर्पिता की लग्जरी कारों का पता चला. ईडी ने 23 जुलाई को अर्पिता के फ्लैट पर पहली बार छापा मारा था. इस दौरान ईडी को करीब 21 करोड़ रुपये कैश मिला था. इतना ही नहीं ईडी ने अर्पिता के घर से 20 मोबाइल और 50 लाख रुपये की ज्वैलरी भी बरामद की थी.  ईडी को अर्पिता के घर से करीब 60 लाख की विदेशी करेंसी भी मिली थी. जिसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में ले लिया.  

ALSO READ: Mamata Banerjee ने मंत्री Partha Chatterjee से पद छीना.. बोली- मेरी पार्टी तुरंत एक्शन लेती है

 

Tags: Partha Chatterjee Latest News , West Bengal Latest News , Enforcement Directorate , Enforcement Directorate Raid , ED , ED Raid , ED Raid Partha Chatterjee , Partha Chatterjee ED

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD