Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

साक्षात कुबेर निकली Arpita Mukherjee.. 50 करोड़ कैश, आधे-आधे किलो के 6 कंगन.. ED के उड़े होश

Mamata Banerjee सरकार में मंत्री Partha Chatterjee की करीबी Arpita Mukherjee के घर पर ED के छापे के बाद मिला बेहिसाब काला धन.. अभी भी 500-2000 के नोटों के बंडल मिल रहे हैं

Arpita Mukherjee ED Raid Latest News,  Arpita Mukherjee Latest News, Arpita Mukherjee Raid Latest Updates, Arpita Mukherjee ED Raid Recovery
Listen to this article

5 Dariya News

कोलकाता , 28 Jul 2022

Last updated on: Jul 28, 2022, 00:00 IST

अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) आज ऐसा नाम हो गया है जिन्हें शायद ही कोई नहीं जानता होगा। ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की करीबी अर्पिता मुखर्जी को पूरे देश में धन कन्या कहा जा रहा है। कहना भी लाजमी है। ED के छापों में जिस तरह से उनके घर में 500-2000 के नोटों के बंडल मिल रहे हैं, उसे देखकर उन्हें अगर कुबेर भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 

ईडी ने अब तक अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के ठिकानों से 50 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। इतना ही नहीं बुधवार को हुई छापेमारी में ईडी को 4.30 करोड़ रुपए का गोल्ड भी मिला है। इसमें आधा-आधा किलो के 6 कंगन भी शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 23 जुलाई को अर्पिता के फ्लैट पर छापा मारा था। इस दौरान ईडी को करीब 21 करोड़ रुपए कैश मिला था। इतना ही नहीं ईडी ने अर्पिता के घर से 20 मोबाइल और 50 लाख रुपए की ज्वैलरी भी बरामद की थी। 

Also read:-  Who is Arpita Mukherjee जिसके घर में छापेमारी से ED को मिला 20 करोड़ रूपये नगद कैश

इसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) ने अपनी कुछ और संपत्तियों का जिक्र किया था। इनमें से में एक कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट भी था। ईडी इस फ्लैट में दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई, इसके बाद अर्पिता के घर के टॉयलेट में जो कुछ मिला, उसे देखकर ईडी के अफसर भी हैरान रह गए। 

ईडी को अर्पिता के घर से 27.9 करोड़ रुपए कैश मिला है। इसमें 2000 रुपए और 5000 रुपए के नोटों के बंडल थे। बताया जा रहा है कि नोटों को 20-20 लाख और 50-50 लाख के बंडल बनाकर रखे गए थे। अगर दोनों दिन की कार्रवाई के दौरान कैश मिला लिया जाए तो यह करीब 50 करोड़ रुपए हो जाता है। 

Also read:- अपने मंत्री पार्थ चटर्जी से ममता बनर्जी ने मुंह मोड़ा: बोली- दोषी है तो उसे उम्रकैद की सजा दो

4.31 करोड़ रुपए का गोल्ड मिला अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से बुधवार को ईडी को बड़ी मात्रा में गोल्ड भी मिला। ईडी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 4.31 करोड़ रुपए का गोल्ड मिला है। इसमें 1-1 किलो की 3 सोने की ईंटें, आधा आधा किलो के 6 सोने के कंगन और अन्य ज्वेलरी शामिल है। इतना ही नहीं इस ठिकाने से एक सोने का पैन भी मिला है। कहा जा रहा है कि पार्थ चटर्जी की मुसीबत इसलिए भी ज्यादा बढ़ सकती है क्योंकि पूछताछ में अर्पिता ये स्वीकार कर चुकी हैं कि घर में बरामद हुआ कैश पार्थ का है। ये भी पता चला है कि यदि ED छापे में एक दो दिन की देरी करती तो अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) ने सारे कैश को घर से बाहर निकालने का इंतजाम कर लिया था।

Read in English Also:- ‘Partha Chatterjee used my house as a mini bank’, Claims Arpita Mukherjee

 

Tags: Arpita Mukherjee ED Raid Latest News , Arpita Mukherjee Latest News , Arpita Mukherjee Raid Latest Updates , Arpita Mukherjee ED Raid Recovery

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD