Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता हरजिन्दर कौर के लिए 40 लाख रुपए के नकद इनाम का ऐलान

मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्धता दोहराई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Harjinder Kaur, Winner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Aug 2022

Last updated on: Aug 02, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बर्मिंघम (यू. के.) में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर हरजिन्दर कौर के लिए 40 लाख रुपए के नकद इनाम का ऐलान किया। आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने हरजिन्दर कौर को बधाई देते हुये कहा कि नाभा के नजदीकी गाँव मैहस की उभरती खिलाड़ी ने इस विलक्षण प्राप्ति के साथ मुल्क का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की खेल नीति के अनुसार उसे 40 लाख रुपए का नकद इनाम देगी। 

भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की कि हरजिन्दर कौर की यह गौरवमयी प्राप्ति अन्य खिलाड़ियों खास कर लड़कियों को खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने और देश का नाम चमकाने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए वचनबद्ध है और इन खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर हौसला बढ़ाया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में खेल सभ्याचार को फिर सुरजीत करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। 

भगवंत मान ने कहा कि खेल राज्य के नौजवानों को नशों की बीमारी से दूर करने के लिए उनकी असंख्य ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की तरफ बरतने के लिए केंद्र के तौर पर काम करेंगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शैक्षिक संस्थाओं में विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण की प्रक्रिया के तौर पर खेल को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ व्यक्ति की समूची शख्सियत का विकास करती हैं, बल्कि उनमें आत्म- अनुशासन और खेल भावना जैसे लीडरशिप वाले गुणों के प्रेक्षक बना कर समाज के आदर्श नागरिक बनाती हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों की खेल के साथ लम्बी सांझ है क्योंकि राज्य के बहुत से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपना स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में राज्य की शान को बहाल करने के लिए ठोस प्रयास किये जाएंगे जिससे पंजाब को जल्द ही देश भर में खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जा सके। 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Harjinder Kaur , Winner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD