Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बाथरी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dalhousie, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डलहौजी , 01 Aug 2022

Last updated on: Aug 01, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला चम्बा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के भलेई में जनसभा को संबोधित करते हुए डलहौजी के बाथरी मेें खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सदैव सभी क्षेत्रों के सन्तुलित एवं समान विकास पर बल दिया है और किसी भी क्षेत्र से इस आधार पर भेदभाव नहीं किया कि वहां का प्रतिनिधित्व भाजपा द्वारा नहीं किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विश्व भर को चुनौतिपूर्ण समय का सामना करना पड़ा है लेकिन राज्य सरकार ने इसके बावजूद विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पांच दशकों से समय तक सत्तासीन रही राजनैतिक पार्टी आज विलुप्त होने के कगार पर है लेेकिन उसी पार्टी के नेता आज राज्य में पुनः सत्ता में आने के स्वप्न देख रहे हैं।  

जय राम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की बेरोजगार यात्रा को केवल लोगों को भ्रमित करने का माध्यम बताते हुए कांग्रेस को बेरोजगारी की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के समक्ष सही तथ्य को प्रस्तुत कर इस भ्रामक प्रचार का मंुहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश का विकास है जिसमें राजनैतिक प्रतिशोध का कोई स्थान नहीं है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदैव ही राज्य को हर संभव मदद प्रदान की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने के अलावा 10,000 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को निर्बाध बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकारें आवश्यक हैं।

इसके बाद, मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष और स्थानीय भाजपा नेता डी.एस. ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विकासात्मक मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान डलहौजी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र में 50 बिस्तर क्षमता का नागरिक चिकित्सालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अग्निशमन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय खोलने के अलावा अनेक अन्य विकासात्मक परियोजनाएं कार्यान्वित की हैं। 

भाजपा मंडलाध्यक्ष डलहौजी विजय कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध भलेई माता मंदिर को राज्य सरकार के नियंत्रण में लाने का भी आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज, विधायक पवन नैय्यर और जिया लाल कपूर, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dalhousie , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD