Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

गोहत्या मामला : राजस्थान के हनुमानगढ़ में लगा कर्फ्यू, इंटरनेट बैन

Khas Khabar, Protest, Hanumangarh, Rajasthan, Internet Suspended, Curfew
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हनुमानगढ़ , 28 Jul 2022

Last updated on: Jul 28, 2022, 00:00 IST

संदिग्ध गोहत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे ग्रामीणों की पुलिस से झड़प के बाद राजस्थान के हनुमानगढ़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। 

सूत्रों के अनुसार ईद के दिन गाय काटने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने 21 जुलाई से धरना दिया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को आंदोलनकारियों को धरना स्थल से खदेड़ने के बाद स्थिति संवेदनशील हो गई। 

पथराव और लाठीचार्ज में कई पुलिसकर्मी और आंदोलनकारी घायल हो गए। पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने रैली निकाली। गांव में धारा 144 लागू होने के कारण पुलिस को धारा-144 का उल्लंघन करने पर लाठीचार्ज करना पड़ा। 

साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। बाद में जिले के दो गांवों गांधीबाड़ी और चिड़ियागांधी में कर्फ्यू लगा दिया गया। यहां इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुए लाठीचार्ज और पथराव के दौरान भिरानी एसएचओ ओमप्रकाश सुथार के सिर में चोट लग गई, जबकि एक अन्य ग्रामीण भी घायल हो गया। 

जिला कलेक्टर नथमल डिडेल मौके पर पहुंचे और आसपास के कई पुलिस थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाकर इलाके में तैनात कर दिया गया। इस बीच, कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। 

पिछले मौकों पर, करौली, जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में सांप्रदायिक तनाव के साथ-साथ कन्हैयालाल की हालिया हत्या के बाद रेगिस्तानी राज्य के विभिन्न हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

 

Tags: Khas Khabar , Protest , Hanumangarh , Rajasthan , Internet Suspended , Curfew

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD