Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुझे पता है कि सुशांत सिंह राजपूत को मुझ पर गर्व हो रहा होगा : अंकिता लोखंडे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ankita Lokhande
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Sep 2021

Last updated on: Sep 03, 2021, 00:00 IST

अंकिता लोखंडे और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पात्रों 'अर्चना' और 'मानव' के बीच वास्तविक और रील-लाइफ के बीच की रेखा अक्सर धुंधली थी। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' 2009 में प्रसारित होना शुरू हुआ था। शो के मेन लीड रहे सुशांत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' का नया सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है, सुशांत की अभिनेत्री, प्रेमिका और को-स्टार अंकिता का कहना है कि वह शो के माध्यम से सुशांत की याद को जीवित रखने की कोशिश कर रही हैं और उनका मानना है कि सुशांत उन पर गर्व महसूस कर रहे होंगे। अंकिता ने आईएएनएस को बताया कि हमारे प्रशंसकों ने 'मानव' और 'अर्चना' के बीच जो देखा वह प्यार था। शायद इसीलिए दोनों पात्रों के बीच की केमिस्ट्री इतनी जादुई लग रही थी। जब मैंने और सुशांत ने शो के लिए काम करना शुरू किया, तो सब कुछ बहुत ही ऑर्गेनिक तरीके से बनाया गया था। आप जबरदस्ती ऐसा जादू नहीं क्रि एट कर सकते है। दर्शकों ने मेरे और सुशांत के बीच जो देखा यह प्योर प्यार था।

"जब मैं शो के नए सीजन की शूटिंग के लिए वापस सेट पर गई तो मेरे दिमाग में हजारों बातें घूम रही थीं। मैं 'पवित्र रिश्ता' और उसकी सारी यादों के साथ पिछले 12 सालों से जी रही हूँ। लेकिन इस बार, जब मैं सेट पर वापस गई, यह जानते हुए कि सुशांत मेरे साथ नहीं हैं, यह बताना मुश्किल है कि मुझे कैसा लग रहा था। पता नहीं कोई मेरी मन:स्थिति को समझेगा की नहीं, पर मैं इसे कभी भी शब्दों में नहीं समझा पाऊंगी।" इसके बाद अंकिता फूट-फूट कर रोने लगी। अंकिता ने आगे कहा कि लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि सुशांत हम सभी को देख रहे हैं, जिस तरह से हम शो बना रहे हैं और मुझे पता है कि सुशांत को मुझ पर बहुत गर्व हो रहा होगा है। सुशांत ने 'मानव' को बनाया था और मैं शो के माध्यम से उनकी विरासत को जीवित रखने की कोशिश कर रही हूं। देखिए, सुशांत हो या 'मानव' उनकी मौजूदगी की जगह कोई नहीं ले सकता, जिस तरह से उन्होंने उस किरदार में जान फूंक दी थी। "मुझे यकीन है कि मैंने सुशांत के साथ जो केमिस्ट्री साझा की, उसे कभी किसी के साथ साझा नहीं किया जा सकता है, लेकिन हम एक और 'मानव' बना सकते हैं, है ना? जब मैंने और सुशांत ने काम करना शुरू किया तो हमें नहीं पता था कि हमारी ऑन-स्क्रीन 'जोड़ी' को कैसे स्वीकार किया जाएगा।

लेकिन ऐसा हुआ। मुझे उम्मीद है, नए सीजन में भी ऐसा ही होगा क्योंकि शहीर एक अच्छे अभिनेता हैं और वह पूरी मेहनत कर रहे हैं।" 'पवित्र रिश्ता 2.0' का नया सीजन 15 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगा। नए सीजन में 'मानव' का किरदार शहीर शेख निभाएंगे। पिछले साल सुशांत की अचानक मौत के बाद असंवेदनशील मीडिया कवरेज, मीडिया ट्रायल, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और अवांछित जहरीले माहौल ने अंकिता सहित सुशांत से जुड़े सभी लोगों को प्रभावित किया क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया था। यह पूछे जाने पर कि जब वह पीछे मुड़कर देखती हैं, तो वह पूरी स्थिति को कैसे समझाती हैं, अंकिता ने जवाब दिया कि जब मैं उन पुराने एपिसोड में वापस जाती हूं, तो खुद को और सुशांत को एक साथ देखती हूं, निश्चित रूप से मैं बहुत सारी भावनाओं, उतार-चढ़ाव से गुजरती हूं। प्यार अभी भी है और यह हमेशा रहेगा। मैं अभी भी हर बार टूट जाती हूं लेकिन मुझे पता है कि मुझे अनुभव के साथ बढ़ना है और कम से कम मुझे वह जीवन जीने का मौका देने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना है जो मैं जी रही हूं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ankita Lokhande

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD