Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

कांग्रेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान कर रही : स्मृति ईरानी

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Textile Minister, President Droupadi Murmu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jul 2022

Last updated on: Jul 28, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस और उनके नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने को लेकर निशाना साधते हुए विपक्षी दल पर उन्हें अपमान करने का आरोप लगाया। ईरानी ने कहा कि चौधरी ने जानबूझकर इस शब्द का इस्तेमाल कर राष्ट्रपति मुर्मू और उनके कार्यालय का अपमान किया है। 

यहां अपने आधिकारिक आवास पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ईरानी ने कांग्रेस से राष्ट्रपति और देश से माफी मांगने की मांग की। ईरानी ने कहा, "एक गरीब परिवार की आदिवासी महिला जिन्होंने इतिहास रचा है, उन्हें कांग्रेस लगातार नीचा दिखा रही है।"ईरानी ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा नीत राजग ने उन्हें अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, तब से कांग्रेस राष्ट्रपति मुर्मू को दुर्भावना से निशाना बना रही है।

"कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें कठपुतली और 'बुराई का प्रतीक' कहा गया। देश के सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय के लिए उनके चुनाव के बाद भी हमले रुकते नहीं दिख रहे हैं। चौधरी की टिप्पणी समृद्ध आदिवासी विरासत के लिए भी अपमानजनक है।"ईरानी ने कहा, "देश के पहली आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू ने संघर्ष का जीवन व्यतीत किया है और पंचायत से लेकर संसद तक देश की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व किया है।"

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Textile Minister , President Droupadi Murmu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD