Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

75वां आजादी का अमृत महोत्सव प्रदेश सरकार के साथ मिलकर केंद्र की योजनाओं का लोगों को तक पहुंचाया जा रहा लाभ : सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य ऊर्जा ञ्च 2047 बिजली महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम में विद्युत विभाग की उपलब्धियों के बारे में दी जानकारी

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर केंद्र सरकार अपनी जन हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र में बिजली पहुंचाने व घर-घर बिजली कनेक्शन मुहैया करवाने के लिए भारत सरकार की ओर से विद्युत क्षेत्र में बेमिसाल विकास किया गया है, जिसके चलते प्रदेश में भी विद्युत नेटवर्क व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है। वे आज स्वामी सर्वानंद गिरि रिजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य ऊर्जा ञ्च 2047 बिजली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित समारोह के दौरान बतौर मुख्यतिथि संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण, पूर्व मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन व एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे। केंद्र सरकार के ऊर्जा विभाग व पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार पी.एस.पी.सी.एल व एस.जे.वी.एन.एल की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से करवाए गए इस समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं विशेषकर ऊर्जा विभाग की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में एक सप्ताह बिजली महोत्सव मनाए जा रहे हैं और एक सप्ताह बाद देश के प्रधान मंत्री देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी विद्युत उत्पादन क्षमता वर्ष 2014 में 2,48,554 मैगावाट से बढक़र 4 लाख मैगावाट हो गई है, जो कि हमारी मांग से 1,85,000 मैगावाट अधिक है। यही कारण है कि भारत अब अपने पड़ोसी देशों को भी बिजली निर्यात कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कारगिल दिवस पर कारगिल के शहीदों को भी याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के विशेष मेहमान श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण ने भी कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए पंजाब पावर कार्पोरेशन की ओर से लोगों तक पहुंचाई जा रही निर्विघ्न बिजली सप्लाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों तक निर्विघ्न बिजली पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार ने प्रदेश के लोगों को 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली देने की अपनी गांरटी के वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनहित में केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश लोगों तक हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। 

इस दौरान विद्युत क्षेत्र में होने वाले विकास संबंधी लघु वीडियोज भी दिखाई गई। इसके अलावा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल के विद्यार्थियों की ओर से नुक्कड़ नाटक व सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की छात्राओं की ओर से देशभक्ति के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित महाजन, पंजाब पावर कार्पोरेशन के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरमिंदर सिंह, उप महाप्रबंधक एस.जे.वी.एन.एल रोशन कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, प्रो. बृजेश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD