Tarun Chugh का गुस्सा: अब्दुल्ला, मुफ्ती और Nehru&Sons ने कश्मीर को लूट खाया, Modi ने आबाद किया
Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

Tarun Chugh का गुस्सा: अब्दुल्ला, मुफ्ती और Nehru&Sons ने कश्मीर को लूट खाया, Modi ने आबाद किया

BJP के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh ने Farooq Abdullah, Mehbooba Mufti और Nehru परिवार को घेरा.. बोले- इन सब ने मिलकर कश्मीर को बरबाद किया

Tarun Chugh Targets PDP, Tarun Chugh BJP Jk, Tarun Chugh To Farooq Abdullah, Farooq Abdullah Targets Nehru & Sons
Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने नेशनल कांफ्रेंस, PDP और कांग्रेस पर तीखा जुबानी वार किया है। चुग ने कहा- 70 साल राज करने वाले परिवारों ने कश्मीर को आतंक का स्वर्ग बनाया था, आतंक की राजधानी बनाया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे फिर से धरती का स्वर्ग और पर्यटकों की राजधानी बनाया है। 

Also read:- महबूबा मुफ्ती के बयान पर बवाल, बोलीं- इज्जत की मौत मरने के लिए आतंकी बनते हैं कश्मीर के नौजवान

यहां से कुछ ही दूरी पर रहने वाली महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) कहती थीं कि अनुच्छेद 370 हटाने पर कश्मीर में कोई तिरंगा नहीं उठाएगा, आज वह लाल चौक आकर देखे, हरेक हाथ में तिरंगा है। अब्दुल्ला, मुफ्ती, नेहरु एंड सन्स को लोगों ने नकार दिया है। आज कश्मीर का युवा जम्मू कश्मीर को खुशहाल बनाने के लिए घर से निकल चुका है। वह आज यहां लालचौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा बाइकर्स रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

Also read:- पत्रकार ने पूछा- 'हर घर तिरंगा' अभियान कैसा है? फारूक अब्दुल्ला बोले- उसको अपने घर में रखना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BJYM ने तिरंगा बाइकर्स रैली का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के सिलसिले में विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया है। यह रैली 26 जुलाई को लालचौक करगिल में संपन्न होगी। तरुण चुग ने कहा कि कश्मीर में तिरंगे को चुनौती देने वाले आज खुद आकर देखें, हरेक कश्मीरी के दिल में तिरंगा है।

Also read:- अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में परिवारवाद की राजनीती का हुआ अंत : तरुण चुग

आजाद हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा देते हुए कहा कि यह आवाज मुफ्ती और अब्दुल्ला खानदान के लोगों के कान तक जरुर पहुंचनी चाहिए। मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) कहते थे अनुच्छेद 370 को कोई हाथ नहीं लगा सकता, उसे नहीं हटा सकता, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस असंभव को संभव बना दिया। आज जम्मू कश्मीर (jammu-kashmir) में विकास और खुशहाली की एक नई गाथा लिखी जा रही है। यहां आज जिस प्रकार से विकास हो रहा है ऐसा विकास कश्मीर के लोगों ने आज से पहले कभी नहीं देखा।

 

Tags: Tarun Chugh Targets PDP , Tarun Chugh BJP Jk , Tarun Chugh To Farooq Abdullah , Farooq Abdullah Targets Nehru & Sons

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD