महबूबा मुफ्ती के बयान पर बवाल, बोलीं- इज्जत की मौत मरने के लिए आतंकी बनते हैं कश्मीर के नौजवान

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महबूबा मुफ्ती के बयान पर बवाल, बोलीं- इज्जत की मौत मरने के लिए आतंकी बनते हैं कश्मीर के नौजवान

Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Terrorism , Terrorist , Militancy , Militants
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

अपने बयान को लेकर चर्चा में रहने वाली जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दे दिया है। महबूबा ने साफ शब्दों में कहा है कि कश्मीर का हर नौजवान जानता है, आतंकी बनने पर वो कभी न कभी मारा जाएगा, लेकिन फिर भी वह अपने सम्मान के लिए बंदूक का सहारा लेता है और आतंकी बनता है। वहीं नुपुर शर्मा के बयान पर बात करते हुए महबूबा ने कहा कि ये सरकार की सोची समझी साजिश है ताकि मुसलमानों को उकसाया जाए।  

महबूबा मुफ्ती यहीं नहीं रुकीं, मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बोलीं-  केंद्र सरकार के पास कोई कश्मीरी नीति नहीं है। यहां बिना किसी वजह नौजवानों को जेलों में डाला जा रहा है, पत्रकारों को तंग किया जा रहा है। इसलिए आज पढ़े लिखे नौजवान मौत को गले लगा रहे हैं, हाथों में बंदूक उठा रहे हैं। आतंकी बन रहे हैं। कश्मीर का नौजवान बेइज्जती की जिंदगी जीने से ज्यादा इज्जत की मौत मरने को तवज्जो दे रहा है। वो इस बेइज्जती की जिंदगी से तंग आ चुके हैं। बिना मतलब जेल में डाला जाना भला कौन सहन कर पाएगा। जेल में डालने के बाद उन लड़कों को प्रताड़ित भी किया जाता है, इसलिए वो हथियारें का सहारा ले रहे हैं।

महबूबा ने नुपुर शर्मा के बयान को सोची समझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा- नुपुर का ये बयान बीजेपी की सोची समझी साजिश है। नुपुर से एक साजिश के तहत ये विवादित बयान दिलवाया गया ताकि लोग पैगंबर के मुद्दे पर उलझते रहें और कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्याओं से उनका ध्यान हटाया जाए। इसके साथ ही मुस्लिमों को उकसाया जाए ताकि वह ऐसी कोई हरकत करें, जिससे उन्हें आसानी से गोली मारी जा सके या फिर बुरी तरह पीटा जाए। लेकिन यह बहुत खतरनाक है। ये कोई एक दो हजार लोग नहीं है। आप यूं ही 25 करोड़ की आबादी को दर किनार नहीं कर सकते। अगर आप उनको बेवजह तंग करेंगे तो आने वाला समय आपके देश के लिए बहुत खतरनाक होगा।

राहुल गांधी का दिया साथ

महबूबा ने राहुल गांधी से ED की पूछताछ की निंदा की और कहा कि ED, NIA, CBI जैसी संस्थाएं भ्रष्टाचार रोकने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बनी थी। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। यह भाजपा की घर की कंपनियां लग रही है। भाजपा ने इन संस्थानों को अपना गठबंधन सहयोगी बना लिया है। राहुल गांधी हमेशा मौजूदा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बोलते रहते हैं, लोगों के मुद्दे उठाते हैं, इसलिए उन्हें फालतू में तंग किया जा रहा है। जिस नेहरू खानदान ने अपनी पूरी संपत्ति इस राष्ट्र को दे दी, उसे भ्रष्टाचार के मामले में फंसाया जा रहा है। ये सब भाजपा की चाल और साजिश है।

 

Tags: Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Terrorism , Terrorist , Militancy , Militants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD