Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पत्रकार ने पूछा- 'हर घर तिरंगा' अभियान कैसा है? फारूक अब्दुल्ला बोले- उसको अपने घर में रखना

Farooq Abdullah एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में.. सोशल मीडिया पर वायरल हा रहा उनका बयान

Farooq Abdullah News , Dr Farooq Abdullah , National Conference , Jammu and Kashmir , Jammu & Kashmir , Srinagar , Kashmir , Farooq Abdullah News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

कश्मीर , 06 Jul 2022

Last updated on: Jul 06, 2022, 00:00 IST

हमेशा की तरह एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला अपने बयान को लेकर चर्चा में है। लेकिन इस बार चर्चा का कारण तिरंगा है। बुधवार को उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक पत्रकार उनसे केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में सवाल पूछता है। तो बस जनाब चिढ़ जाते हैं और एक अजीब सी बात बोल देते हैं। 

पत्रकार के सवाल पर Farooq Abdullah कश्मीरी में जवाब देते हैं- वो अपने घर में रखना। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण विभाग ने एक ऑर्डर जारी कर 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अब फारूख अब्दुल्ला का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खबर है कि फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर के बाजार में एक दुकान पर पहुंचे थे। वो यहां से निकल ही रहे थे कि कुछ पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। 

वहां उनसे 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में सवाल पूछा गया जिसका जवाब सुनकर सब हैरान रह गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त के दिन 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।  

कुछ दिन पहले ही फारुक अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से मना कर दिया था। जिसकी वजह से वह चर्चा में आए थे। लेकिन उन्होंने राजनीति छोड़ने की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर अभी काफी राजनीति बाकि है। मैं राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ना चाहता। कश्मीर और कश्मीर के लोगों को मेरी जरूरत है। इसलिए मैं अभी उनकी मदद करना चाहता हूं। कश्मीर के नेताओं को सुझाव देना चाहता हूं। जम्मू-कश्मीर इस समय कठिन हालात से गुजर रहा है, जिससे निपटने के लिए मेरी मदद की जरूरत है इसलिए राष्ट्रपति उम्मीदवार से मैं अपना नाम वापिस लेता हूं। जिन्होंने मेरा साथ दिया उनका शुक्रिया।

 

Tags: Farooq Abdullah News , Dr Farooq Abdullah , National Conference , Jammu and Kashmir , Jammu & Kashmir , Srinagar , Kashmir , Farooq Abdullah News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD