Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशों के विरुद्ध जंग: पंजाब पुलिस ने हफ़्ते भर में 7.93 लाख फार्मा ओपियोइड्स और नशीले टीके किए बरामद

फार्मा रिकवरी केस में अगले-पिछले संबंधों की गहराई से जाँच स्वरूप फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस को यूपी में अंतर-राज्यीय फार्मा ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करने में मदद मिली : आईजीपी सुखचैन गिल

Crime News World, Police, Crime News Punjab, Decisive War Against Drugs, Chandigarh, IGP Sukhchain Singh Gill, Narcotic Drugs and Psychotropic Substances,  NDPS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के दौरान पंजाब पुलिस द्वारा पिछले सप्ताह राज्य भर से फार्मा ओपियोइड्स की 7.93 लाख से अधिक नशीली गोलियाँ/कैप्सूल/टीके बरामद किए गए हैं। 7.93 लाख फार्मा ओपियोइड्स में 6.82 लाख नशीलियाँ गोलियाँ, 17169 नशीले टीके, 85442 नशीले कैप्सूल और 8648 नशीली दवा की शीशियाँ शामिल हैं।  

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुखचैन सिंह गिल ने आज यहाँ अपने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फे्रंस को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अवैध भंडारण गोदाम में छापेमारी के दौरान फार्मा ओपियोइड्स की 7 लाख से अधिक गोलियाँ/कैप्सूल/टीके ज़ब्त कर फार्मास्युटिकल ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए बड़ी बरामदगी की है।  

आई.जी.पी. ने कहा कि पिछले मामले की गहराई से जाँच की गई, जिसमें पुलिस ने ब्यूप्रेनोर्फिन के 175 टीके और एविल की 175 शीशियाँ बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया था और जिससे मुख्य आपूर्तिकर्ता को पकडऩे में फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस को मदद मिली।  

गौरतलब है कि डायरैक्टर जनरल ऑफ पंजाब (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी थीं कि वह हरेक मामले, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से सम्बन्धित मामले में अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जाँच करें, चाहे थोड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी हो।

नशों के बारे में साप्ताहिक अपडेट देते हुए आईजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य भर में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के अधीन 389 एफआईआरज़, जिनमें 40 वाणिज्यिक नशा तस्करी से सम्बन्धित हैं, दर्ज कर 508 नशा-तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ़्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने पिछले सप्ताह एनडीपीएस मामलों में वांछित 31 भगोड़ों और दोषियों को भी गिरफ़्तार किया है।  

पुलिस ने बड़ी मात्रा में फार्मा ओपियोइड्स बरामद करने के अलावा राज्य भर के संवेदनशील मार्गों पर नाके लगाकर और नशा प्रभावित इलाकों में घेराबन्दी और तलाशी अभियान चलाकर 8.37 किलो हेरोइन, 32.28 किलो अफ़ीम, 53.2 किलो गाँजा और 140 क्विंटल भुक्की बरामद करने के अलावा 11.73 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।  

नशा तस्करी के रुझान संबंधी बात करते हुए आईजीपी सुखचैन गिल ने कहा कि नशा-तस्करी के लिए एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं वाले वाहनों का प्रयोग करना गंभीर चिंता का विषय है। गौरतलब है कि मोहाली पुलिस ने रविवार को अम्बाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गाँव दप्पर के नज़दीक स्पेशल नाकाबंदी के दौरान एंबुलेंस में पड़े फर्जी मरीज़ के सिर के नीचे रखे सिरहाने में छुपाकर रखी 8 किलो अफ़ीम बरामद कर तीन व्यक्तियों को काबू किया था।  

उन्होंने कहा कि इस घटना के मद्देनजऱ, सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को असली ऐंबूलेंसों की सूची प्राप्त करने के लिए अस्पतालों और एंबुलेंस सेवाएं प्रदान करने वाली ग़ैर-सरकारी संस्थाओं के साथ बैठकें करने के लिए कहा गया है, जिससे मरीजों को सुरक्षित मार्ग मुहैया करवाया जा सके और गलत कार्यों के लिए आपातकालीन सेवा वाहनों का प्रयोग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजऱ रखी जा सके।  

गौरतलब है कि डीजीपी द्वारा सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सभी नामी नशा-तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा-तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर नशा-तस्करों पर नकेल कसने और नशा बेचने/तस्करी करने वाले सभी व्यक्तियों को काबू करने के लिए तलाशी अभियान शुरू करने के सख़्त आदेश दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा-तस्करों की संपत्ति ज़ब्त की जाए, जिससे उनसे अवैध रूप से कमाई गई राशि बरामद की जा सके।

 

Tags: Crime News World , Police , Crime News Punjab , Decisive War Against Drugs , Chandigarh , IGP Sukhchain Singh Gill , Narcotic Drugs and Psychotropic Substances , NDPS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD